रणवीर सिंह की कमबैक फ़िल्म धुरंधर फुल स्पीड से अपनी तला रिलीज डेट पर आने के लिए काम कर रही है । इसी बीच मेकर्स फ़िल्म की बज बनाए रखने के लिए धीरे-धीरे फ़िल्म से जुड़े एसेट को लोगों तक पहुँचाने की प्लानिंग कर रहे हैं । कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड हंगामा ने धुरंधर के बारें में बताया था कि, ने रणवीर सिंह ने फ़िल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और मेकर्स इसके दूसरे एसेट को लाने के लिए तैयार हैं । और अब बॉलीवुड हंगामा के पास एक्सक्लूसिवली अपडेट है कि मेकर्स फिल्म का नया एसेट सिर्फ दो दिन बाद, यानी 15 अक्टूबर को डिजिटल रूप से रिलीज़ करने जा रहे हैं ।

रणवीर सिंह की कमबैक फ़िल्म धुरंधर
एक सूत्र ने बताया, “दूसरा एसेट ‘जोगी’ उर्फ ‘ना दे दिल परदेसी नू’ के वर्ज़न के रूप में आएगा, जिसे ऑनलाइन रिलीज़ किया जाएगा। इसका उद्देश्य फिल्म को दोबारा चर्चा में लाना और यह साफ़ करना है कि फिल्म अपनी तय तारीख 5 दिसंबर को ही रिलीज़ हो रही है। पिछले कुछ समय से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि फिल्म समय पर पूरी नहीं हो पाएगी, लेकिन इस सॉन्ग प्रोमो में रिलीज़ डेट को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। साथ ही, यह गाना फिल्म की झलक को और स्पष्ट करेगा और दर्शकों में उत्साह बढ़ाएगा।”
पहले इसी सूत्र ने बताया था, “फर्स्ट लुक में ‘जोगी’ गाने का एक वर्ज़न दिखाया गया था। अब जो अगला एसेट आने वाला है, वह उसी गाने का तेज़-रफ़्तार (fast-paced) रूप होगा। इस बार भी इसमें कोई डायलॉग नहीं होंगे। मेकर्स की सोच साफ़ है, पहले एसेट से बनी गति को बरकरार रखते हुए दर्शकों में रोमांच बनाए रखना, लेकिन कहानी का ज़्यादा खुलासा न करना।”
खबरें यह भी हैं कि दूसरा एसेट दिवाली पर रिलीज़ हो रही बड़ी फिल्मों, थामा और एक दीवाने की दीवानियत के साथ सिनेमाघरों में भी दिखाया जा सकता है। इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) फेम आदित्य धर ने किया है, जबकि इसे जियो स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ ने प्रोड्यूस किया है।
पिछले हफ्ते बॉलीवुड हंगामा ने एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि रणवीर सिंह ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जबकि संजय दत्त और अक्षय खन्ना के दो दिन का शूट बाकी है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मेकर्स का लक्ष्य 15 अक्टूबर तक फिल्म की शूटिंग खत्म करने का है और फिलहाल यह प्लान तय समय पर चल रहा है।”
















