
लोगों के लिए ये बहुत हैरानी की बात थी कि सूरज बड़जात्या के चचेरे भाई रजत बड़जात्या की प्रार्थना सभा में सलमान खान फ़ूट-फ़ूटकर कर क्यों रो रहे थे , आखिर क्यों सलमान खान इतना दुखी थे । हैरानी की बात ये भी है कि सलमान पूरे बड़जात्या परिवार के इतने करीब कैसे हैं ।
सलमान के एक करीबी मित्र के मुताबिक, सूरज, सलमान के लिए वो सब कुछ करते हैं जो उनके हित में हो । सलमान और सूरज, दोनों ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू फ़िल्म मैने प्यार किया से एक साथ किया, सलमान ने अभिनेता के तौर पर और सूरज ने बतौर निर्देशक । दोनों की बहुत ही पवित्र रिलेशनशिप है । यद्यपि दोनों की उम्र भी समान है, लेकिन फ़िर भी भाई, सूरज जी को बिल्कुल अपने पिता के बराबर सम्मान देते है जितना की वो अपने पिता को देते हैं । हां, इस दोस्ती में, फ़िल्म हम साथ साथ है (जब काले हिरण की घटना हुई थी) के दौरान थोड़ी सी दरार आ गई थी । लेकिन अब यह एक अतीत है । आज सलमान खान, सूरज और उनकी परिवार के साथ पहले से भी ज्यादा करीब हैं ।
जाहिरतौर पर, सलमान खान सूरज के चचेरे भाई रजत बड़जात्या की मौत से बुरी तरह हिल गए थे । सलमान के एक करीबी मित्र के मुताबिक, ऐसा लग रहा था मानो ये उनके किसी घर के सदस्य की मौत हुई हो । सलमान खान सूरज के परिवार को अपने परिवार की तरह ही प्यार करते हैं ।
प्रोफेश्नली भी, दोनों एक-दूसरे के पहले से भी ज्यादा करीब आ गए हैं । सलमान खान ने ये साफ़ कर दिया है कि वे सूरज बड़जात्या की अगली फ़िल्म, जो कि साल 2017 में शुरू होगी, के लिए अपनी सभी कमिटमेंट्स को साइड में रख देंगे ।
सूत्रों के मुताबिक, सलमान ने सूरज से ऐसी फ़िल्म लिखने को कहा है जो दोनों ने पहले कभी न की हो ।
















