
गौरी खान, जो एक उद्यमी और शाहरुख खान की पत्नी हैं, इंटरनेशनल रियल एस्टेट एक्सपो (IREX) 2016 की सम्मानीय अतिथि होंगी । इस एक्सपो का दूसरा संस्करण 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक अशोक कन्वेंशन हॉल बेंगलुरु में आयोजित होगा ।
गौरी खान, जो की पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं, ने कहा कि वह आईआरईएक्स के साथ जुड़ने से बेहद खुश हैं । इस पर बात करते हुए गौरी खान ने कहा कि भारतीय लग्जरी अचल संपत्ति के खरीदार, विदेश में बच्चों को पढ़ाना, छुट्टियां मनाने जैसे अलग-अलग कारणों से विदेशों में प्रोपर्टी में निवेश करते हैं ।
आईआरईएक्स के निदेशक विमल आनंद ने कहा, कि वे इस साल शो में 5000 से अधिक दर्शकों की उम्मीद कर रहे हैं । इस शो में भाग लेनी वाली कंपनियां ब्रांड जागरूकता पैदा करने और अपने नवीनतम प्रोजेक्ट को पेश करने और साथ ही स्पॉट बुकिंग करने में सक्षम होंगी ।
आईआरईएक्स 2016 में दुनियाभर की 85 अंतरराष्ट्रीय अग्रणी रियल इस्टेट कंपनियां और मार्केटिंग कंपनियां भाग लेंगी साथ ही लक्षित विपणन अभियान के तहत 5000 से अधिक दर्शकों को आकर्षित करने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
















