740185448

पिछले हफ़्ते बॉक्सऑफ़िस पर निर्देशक रोहित धवन की फ़िल्म ढिशूम रिलीज हुई जिसकी थीम क्रिकेट थी । चूंकि ये फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर सफ़ल साबित हुई और कमाई के मामले में भी ये फ़िल्म अच्छी साबित हो रही है । फ़िल्म के मेकर्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पोर्ट ऑफ स्पेन में ढिशूम की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित करने का फ़ैसला किया है ।

स्पेशल स्क्रीनिंग पर बात करते हुए रोहित धवन ने कहा कि पूरी टीम ने ढिशूम देखने में रुचि दिखाई थी, इसलिए उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ढिशूम की स्पेशल स्क्रीनिंग करने का फ़ैसला किया था । वरुण धवन ने कहा कि मोहिंदर अमरनाथजी फ़िल्म के शूट होने के तरीके पर बहुत खुश थे ।

रोहित धवन ने कहा कि हर किसी को जॉन अब्राहिम और वरुण धवन द्दारा निभाया गया किरदार पसंद आया ।  यदि उन्हें कोई  रोमांचक कहानी मिलती है तो वे ढिशूम का पार्ट भी बनाएंगे ।