515615020

बॉलीवुड के भाई सलमान खान से बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ही नही बल्कि हॉलीवुड अभिनेता स्टीवन स्पीलबर्ग भी डरते हैं । आप विश्वास करो या नहीं, पर ये सच है । स्टीवन स्पिलबर्ग की नई निर्देशित फिल्म द बीएफ़जी, रोआल्ड डाल के अतिप्रिय बच्चों के द बीएफ़जी नाम के उपन्यास पर आधारित है जिस पर स्टीवन स्पीलबर्ग ने एक फ़िल्म बनाई है , लेकिन जो सल्लू भाई से डर गई है ।

स्पीलबर्ग की ये वीरकथा से भरी फ़िल्म, जो कि पूरी दुनिया में 1 जुलाई को रिलीज होगी लेकिन भारत में दो हफ़्तों के बाद रिलीज की जा रही है ।

फिल्म के सह-निर्माता रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है, लेकिन अनौपचारिक स्रोतों का कहना है कि यह सब सलमान खान की वजह से किया जा रहा है ।

कोई भी फ़िल्म सलमान खान से पंगा लेना नहीं चाहती है । पहले शाहरुख खान ने अपनी आगामी फ़िल्म रईस को ईद के दिन रिलीज करने का फ़ैसला लिया था, जबकि ईद के दिन ही सलमान की सुल्तान रिलीज होने वाली थी । लेकिन फ़िर बाद में शाहरुख ने र ईस की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी क्योकि वो भी सलमान से पंगा नहीं लेना चाहते थे ।

यदि सलमान खान सुल्तान के साथ ईद पर 7 जुलाई जो आ रहे हैं तो स्टीवन स्पीलबर्ग ने चुपचाप अपनी फ़िल्म को उनसे दूर ले गए । अब स्टीवन स्पीलबर्ग की फ़िल्म द बीएफ़जी भारत में 15 जुलाई को रिलीज होगी ।