591112978

खान और वेंतुर परिवार के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं । अब हमने सुना है कि ये दो परिवारों ने एक साथ मोलजोल शुरू कर दिया है । इसका जीताजागता उदाहरण देखने मिला, हालिया रिलीज सलमान खान अभिनीत फ़िल्म सुल्तान , जो कि मुनाफ़ाकमाने वाली विलक्षण फ़िल्म बन गई है , दोनो परिवार, खान और वेंतुर जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं ।

अब सुनने में आया है कि युलिया वेंतुर के परिवार के लिए सुल्तान की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है । जाहिरतौर पर वेंतुर परिवार की, सलमान के परिवार के साथ इस फ़िल्म को देखने के लिए इस हफ़्ते के बाद रोमानिया से आने की उम्मीद की जाती है ।

करीबी सूत्रों के मुताबिक, यूलिया के परिवार की किसी भी समय आने की उम्मीद की जा रही है । सलमान ने सुल्तान की प्राइवेट स्क्रीनिंग, जो कि खुद सलमान और उनके परिवार द्दारा होस्ट की जाएगी, के लिए उन्हें आमंत्रित किया है । यूलिया पहले से ही सलमान के माता-पिता के काफ़ी नजदीक हैं । अब उनके माता-पिता की बारी है ।