
इंद्र कुमार की अश्लील कॉमेडी ग्रेट ग्रैंड मस्ती का शाइनी आहुजा के साथ एक अजीबो-गरीब नाता है । फ़िल्म में एक मेड का किरदार है, जिसे सोनाली राउत ने अदा किया है, उसका नाम फ़िल्म में शाइनी है । शाइनी आहुजा पर उनके घर में काम करने वाली नौकरानी के बलात्कार का आरोप लगा था , इस मामले में साल 2011 में मुंबई की एक कोर्ट ने शाइनी को सात साल की सजा सुनाई थी ।
भले ही वह 2011 के बाद से जमानत पर रिहा कर दिए गए हैं, लेकिन इस आरोप को वे बेबुनियाद बताते हैं इसी के साथ फ़िल्म में शाइनी का नाम का इस्तेमाल करना भी उन्हें गंवारा नहीं है । इसलिए शाइनी ने फ़िल्म की निर्माता एकता कपूर के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही करने का फ़ैसला लिया है । इस कानूनी नोटिस में कथित तौर पर कहा गया है कि, फ़िल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में नौकरानी का नाम शाइनी और अभिनेताओं द्दारा उसके साथ मस्ती करने की कोशिश, दर्शकों के मन में अधिक से अधिक अलग-अलग तरीके से असर डालेगी और ये न्यायिक कार्यवाही के अंगों की स्वतंत्रता को कम या दूषित करेगा । यह भी कहा गया कि फ़िल्म रिलीज होने से पहले फ़िल्म से तुरंत शाइनी नाम को हटा लिया जाए । यह भी कहा गया कि , यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे इसके खिलाफ़ सिविल के साथ-साथ क्रिमिनल कदम भी उठाए जाएंगे ।
शाइनी आहुजा के वकीम को लगता है कि ये बहुत ही अशिष्ट और सस्ता मजाक था, जो शाइनी आहूजा के खिलाफ दर्शकों के मन को प्रभावित नही करता बल्कि लंबित न्यायिक कार्यवाही को प्रभावित कर सकता है । शाइनी के वकील ने नोटिस में कहा है-केस के इस मोड़ पर फिल्म के प्रोड्यूसर्स की तरफ से ऐसे तरीके इस्तेमाल करना एक आपराधिक अवमानना है । इसे कन्टेम्ट ऑफ कोर्ट एक्ट 1971 के सेक्शन 2(c) में डिफाइन किया गया है ।
















