591294067

कुछ समय पहले ये अफ़वाह उड़ी थी कि एक फ़िल्म आ रही है जो, पुरानी फ़िल्म अंदाज़ अपना अपना की सुपरहिट अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी सलमान खान और राजकुमार संतोषी को एक बार फ़िर बॉक्सऑफ़िस पर धमाल मचाने के लिए एक साथ लेकर आएगी ।  हाल ही में फ़िल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने ये ऐलान कर दिया कि वह वास्तव में सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं और वो बिना शीर्षक वाली फ़िल्म को खुद सलमान खान और उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करेंगे ।

कथित तौर पर,  राजकुमार संतोषी ने कहा कि सलमान खान फ़िल्म से काफ़ी उम्मीदे रखते हैं क्योंकि दोनों ने अतीत में साथ काम किया है और उन्होंने दर्शकों की प्रत्याशा को ध्यान में रखने के लिए भी जोर देकर कहा ।  हालांकि फ़िल्म से जुड़ी सारी जानकारियों का अभी खुलासा नहीं किया गया है , राजकुमार ने रीमेक की सभी अटकलों से इंकार किया है । उन्होंने स्पष्ट किया कि वह रीमेक के शौकीन नहीं है और न ही यह किसी सुपरहिट फ़िल्म से जुड़ी है । आने वाले महीनों में फ़िल्म की स्क्रिप्ट फ़ाइनल की जाएगी और उसके बाद फ़िल्म की कास्टिंग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा ।

ईद पर रिलीज हुई फ़िल्म सुल्तान की रिकॉर्डतोड़ सफ़लता से सलमान खान आसमां छू रहे हैं और जल्द ही वह कबीर खान की अगली फ़िल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरू कर देंगे ।