
वरुण धवन का कॉमेडी-रोमांटिक हीरो की छवि से बाहर आने के लिए बदलापुर जैसी डार्क शैली की फ़िल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट करना फ़ायदेमंद साबित हुआ, बदलापुर फ़िल्म में वरुण धवन को खूब सराहा गया और आलोचकों ने भी वरुण के अभिनय की जमकर तारिफ़ की । श्रीराम राघवन की फ़िल्म बदलापुर से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके वरुण ने फ़ैसला किया कि वो श्रीराम राघवन की अगली फ़िल्म नहीं करेंगे । लेकिन वहीं मौके का फ़ायदा उठाते हुए हर्षवर्धन कपूर, जिसकी अभी पहली बॉलीवुड फ़िल्म मिर्ज़िया रिलीज भी नहीं हुई है, ने श्रीराम राघवन की आगामी फ़िल्म को साइन कर लिया । ये हर्षवर्धन की तीसरी फ़िल्म होगी ।
अपनी अगली फ़िल्म के बारें में विस्तार से बात करते हुए श्रीराम राघवन ने खुलासा किया कि, ये फ़िल्म थ्रिलर एलिमेंट के साथ एक ब्लैक कॉमेडी फ़िल्म होगी । उन्होंने आगे कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वरुण धवन के साथ ये फ़िल्म नहीं कर पा रहे । हमने सुना है कि ये फ़िल्म एक म्यूजिशियन के बारें में हैं, जो अंधे होने का नाटक करता है । ह्रितिक रोशन की आगामी फ़िल्म काबिल, जो भी एक अंधे आदमी की कहानी है, और इस फ़िल्म का ऐलान कई महीने पहले ही हो गया, को ध्यान में रखते हुए वरुण इस उलझन में थे कि ऐसा ही रोल उन्हें श्रीराम की अगली फ़िल्म में निभाना है और ऐसा कहा जा रहा है कि यही वो कारण है जिसकी वजह से वरुण ने इस फ़िल्म को न कह दिया । यह भी कहा जा रहा है कि वरुण इस फिल्म की वाणिज्यिक व्यवहार्यता के साथ आश्वस्त नहीं थे और वरुण वर्तमान में सर्वोत्कृष्ट बॉलीवुड सिनेमा पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं । जाहिरतौर पर इसके बाद श्रीराम हर्षवर्धन कपूर से मिले और उन्हें इस फ़िल्म में साइन करने का फ़ैसला किया ।
इन दिनों हर्षवर्धन कपूर अपनी पहली बॉलीवुड फ़िल्म मिर्ज़िया की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं । इसके अलावा हर्षवर्धन अपनी दूसरी फ़िल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं । वहीं दूसरी तरफ़ वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया की शूटिंग कर रहे हैं और सलमान खान की हिट फ़िल्म जुड़वां के सीक्वल की जल्द ही शूटीम्ग शुरू करेंगे ।
















