जहां एक तरफ़ फ़ैंस अपने चहेते सुपरस्टार शाहरुख खान की अगली फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं अभिनेता ने अभी तक अपनी अगली फ़िल्म का ऐलान नहीं किया है । लेकिन फ़ैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि शाहरुख खान जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की साई-फ़ाई थ्रिलर फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में एक स्पेशल कैमियो करते हुए नजर आएंगे । और अब ये सामने आ चुका है कि ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान किस तरह के कैमियो में नजर आएंगे ।

Brahmastra: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की सुपरहीरो ड्रामा में शाहरुख खान के किरदार का सीक्रेट खुला ?

शाहरुख खान का किरदार फ़िल्म की कहानी को नया मोड़ देगा

दिसंबर में रिलीज होने वाली अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में रणबीर, आलिया और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे । लेकिन शाहरुख एक अहम रोल निभाते हुए दिखाई देंगे । खबरों की मानें तो इस सुपरहीरो ड्रामा में शाहरुख एक साइंटिस्ट का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे । कहा जा रहा है कि शाहरुख का किरदार फ़िल्म में अहम मोड़ पर आएगा जो फ़िल्म की कहानी को एक नया मोड़ देगा । उनका किरदार फ़िल्म में रणबीर के किरदार शिवा की मदद करते हुए नजर आएगा ।

यह भी पढ़ें : REVEALED: अंवेजर्स फ़्रैंचाइजी का टच लिए हुए है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र, बेसिक कहानी आई सामने

ब्रह्मास्त्र की बात करें तो, यह पांच भाषाओं में बनाई गई है । भारी वीएफ़एक्स के चलते फ़िल्म की रिलीज में वक्त लग रहा है । बड़े पैमाने पर बनी ब्रह्मास्त्र का बेस असल में अवेंजर्स फ़्रैंचाइजी की तरह है जहां अच्छाई और बुराई एक ऐसी शक्तिशाली चीज़ को तलाशती है जिससे अच्छे लोग, बुरे लोगों के मंसूबों, दुनिया को नाश करने के, पर पानी फ़ेर सके । जहां अवेंजर्स में अनंत शक्तिशाली पत्थर थे वहीं इस फ़िल्म में ब्रह्मास्त्र है । अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म इसी साल 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।