जीरो के बाद शाहरुख खान ने अभी तक अपनी किसी भी फ़िल्म का ऐलान नहीं किया है लेकिन अब वह जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की साई-फाई थ्रिलर फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में एक खास रोल में नजर आएंगे । यह फ़िल्म साल 2020 की बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक है । इस फ़िल्म में शाहरुख खान का स्पेशल अरपीयरेंस होगा । और अब सुनने में आ रहा है कि शाहरुख ने ब्रह्मास्त्र में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है ।

शाहरुख खान ने शुरू की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ब्रह्मास्त्र की शूटिंग

शाहरुख खान ने शुरू की ब्रह्मास्त्र की शूटिंग

कहा जा रहा है कि शाहरुख का रोल भले ही ब्रह्मास्त्र में छोटा है लेकिन वह महत्वपूर्ण मोड़ पर आएंगे और रणबीर के किरदार की जर्नी को आगे बढ़ाएंगे । शाहरुख ने गोरेगांव फ़िल्मसिटी में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है ।

क्योंकि रणबीर और आलिया की ये फ़िल्म एक साई-फाई थ्रिलर फ़िल्म है इसलिए इसमें वीएफ़एक्स की भारी जरूरत है और इसलिए फ़िल्म की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है । अब यह फ़िल्म अगले साल 2020 में गर्मियों के सीजन में रिलीज होगी ।

यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र में होगा शाहरुख खान का खास रोल, डिटेल हुई लीक

रणबीर और आलिया के अलावा इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी । अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत प्रोड्यूस किया गया है ।