मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर के बॉलीवुड में आने के कयस कई दिनों से लगाए जा रहे हैं । लेकिन अब ये कन्फ़र्म हो गया है कि, मानुषी छिल्लर बॉलीवुड की "हिट मशीन' कहे जाने वाले अक्षय कुमार की ऐतिहासिक फ़िल्म पृथ्वीराज में संयोगिता के रूप में नजर आएंगी । यशराज प्रोडेक्शन के तहत बनने वाली फ़िल्म में जहां अक्षय कुमार हिंदु सम्राट पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आएंगे वहीं मानुषी छिल्लर संयोगिता का रोल निभाते हुए दिखाई देंग़ी । बता दें कि, डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बन रही फ़िल्म पृथ्वीराज हिंदू सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान की जीवन गाथा पर बेस्ड होगी ।

मानुषी छिल्लर अक्षय कुमार की फ़िल्म से कर रही हैं डेब्यू
गौरतलब है कि इतिहास में पृथ्वीराज और संयोगिता की प्रेम कहानी भी अमर है । फ़िल्म में मानुषी को लेने पर डायरेक्टर डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी कहते हैं कि, 'हमने इस भूमिका के लिए बहुत सारे यंग और नए चेहरों का ऑडिशन लिया, क्योंकि हमें एक इंडियन एक्ट्रेस की तलाश में थी । संयोगिता अविश्वसनीय सुंदर थी, वो एक मजबूत और आत्मविश्वास से भरी लड़की भी थी । हम किसी ऐसे चेहरे की तलाश कर रहे थे जो संयोगिता के व्यक्तित्व से मेल खा सके । हमें वह मानुषी में मिला ।'
वहीं फ़िल्म के प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के अधिकारिक बयान में कहा गया कि, ''मानुषी को उनकी सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज की नायिका के रूप में साइन किया है, जो निडर और पराक्रमी राजा पृथ्वीराज के जीवन और वीरता पर आधारित है । इसमें सुपरस्टार अक्षय और पृथ्वीराज और मानुषी भव्य संयोगिता की भूमिका निभाएंगे ।''
बताया जा रहा है कि, अपनी पहली फ़िल्म और वो भी ऐतिहासिक पीरियड फ़िल्म पृथ्वीराज के लिए मानुषी ने तैयारी शुरू कर दी है । उन्होंने अपने रोल के साथ न्याय करने के लिए बाकायदा घुड़सवारी, भाला चलाने की ट्रेनिंग ले रही है ।
यह भी पढ़ें : Prithviraj: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर हुआ उनकी पहली ऐतिहासिक फ़िल्म पृथ्वीराज का ऐलान, बनेंगे सम्राट पृथ्वीराज चौहान
यशराज फ़िल्म्स, जिसने बॉलीवुड में रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा जैसे कई दिग्गज कलाकार दिए, के साथ अपने डेब्यू को लेकर मानुषी कहती हैं कि,“यशराज फिल्म्स जैसे प्रोडक्शन हाउस की फिल्म के लिए चुना जाना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है । मिस इंडिया बनने के बाद मिस वर्ल्ड और अब पहली फिल्म के रूप में इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिलना सब कुछ मेरे जीवन के एक नये और रोमांचक अध्याय की तरह है । राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है ।”
















