जीरो के बाद शाहरुख खान ने अभी तक ऑफ़िशियली अपनी किसी भी फ़िल्म का ऐलान नहीं किया है लेकिन उनके फ़ैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से प्रतिक्षा कर रहे है । वैसे शाहरुख खान जीरो के बाद राकेश शर्मा की बायोपिक फ़िल्म सारे जहां से अच्छा करने वाले थे लेकिन उन्होंने इस फ़िल्म को छोड़ने का फ़ैसला किया और उसके बाद से उन्होंने अभी तक ऑफ़िशियल अपनी किसी भी बॉलीवुड फ़िल्म का ऐलान नहीं किया । हालांकि शाहरुख की आगामी फ़िल्म को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है । लेकिन अब शाहरुख खान अपने जन्मदिन 2 नवंबर को ऑफ़िशियल अपनी आगामी फ़िल्म का ऐलान करने वाले है ।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र में होगा शाहरुख खान का खास रोल, डिटेल हुई लीक

शाहरुख खान ने ब्रह्मास्त्र के मेकर्स को अपनी डेटस दी

सुनने में आया है कि शाहरुख अपनी दो फ़िल्मों का ऐलान करेंगे । जिसमें एक होगी अगले साल गर्मियों में रिलीज होने वाली आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन अभिनीत ब्रह्मास्त्र । जी हां, शाहरुख ब्रह्मास्त्र में कैमियो करते हुए नजर आएंगे । अयान मुखर्जी की फ़ेंटेसी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र फ़िलहाल अंडर प्रोडक्शन में है ।

यदि खबरों की मानें तो शाहरुख ने मेकर्स को अपने हिस्से की शूटिंग के लिए डेट्स दे दी है । फ़िल्म में शाहरुख का कैमियो फ़िल्म के लीड रणबीर के किरदार शिवा की कहानी को एक अलग मोड़ देगा । किंगखान साल के अंत तक अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे ।

गौरतलब है कि इससे पहले भी शाहरुख, रणबीर कपूर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में भी कैमियो रोल कर चुके हैं । इस फ़िल्म में शाहरुख ने ऐश्वर्या राय बच्चन के पूर्व पति के रोल में दिखाई दिए थे ।

यह भी पढ़ें : BREAKING: एटली के साथ शाहरुख खान की अगली मसाला एक्शन फ़िल्म पर लगी मुहर !

ब्रह्मास्त्र की बात करें तो इसमें पहली बार रणबीर और आलिया, रणबीर और अमिताभ बच्चन एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे । इसमें रणबीर, आलिया और अमिताभ के अलावा नागार्जुन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया का भी अहम किरदार नजर आएगा । यह फ़िल्म 2020 की गर्मियों में रिलीज होगी ।