613150706

पहले, हमने आपको बताया था कि सलमान खान एक बार फ़िर बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान के साथ मिलकर एक पीरियड ड्रामा फ़िल्म ट्यूबलाइट करने जा रहे हैं ।  बजरंगी भाईजान ने 17 जुलाई को एक साल पूरा किया है, और अब कबीर खान ने ऐलान कर दिया है कि वह अपनी अगली फ़िल्म शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।

एक साल पूरा होने पर, कबीर खान ने बजरंगी भाईजान को पसंद करने के लिए और पूरी टीम पर बेशुमार प्यार दिखाने के लिए शुक्रिया अदा किया ।  कबीर खान ने लिखा,  "आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद  #1YearOfBajrangiBhaijaan. अब हम 10 दिनों में फ़िल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरू करेंगे  #Tubelight. एक नई यात्रा शुरू होती है ।"

खबरों के मुताबिक, सलमान खान अभिनीत ट्यूबलाइट , 60 के दशक में हुए  भारत-चीन युद्ध, जिसे भारत चीन सीमा विवाद के रूप में भी जाना जाता है, जिसने हिमालय की सीमाओं पर  विवाद खड़ा कर दिया था, पर आधारित होगी ।  फ़िल्ममेकर पहले ही ये कहा था कि इस फिल्म में हालांकि एक राजनीतिक पृष्ठभूमि है , लेकिन इसमें ह्यूमन ड्रामा भी दिखाई देगा । फ़िल्म की अभिनेत्री अभी तक फ़ाइनल नहीं की ग ई है लेकिन सूत्रों की मानें तो फ़िल्म में अभिनेत्री की जरूरत मध्यांतर के बाद पड़ेगी । फ़िल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग बड़े पैमाने पर मुंबई और लद्दाख में  शूट की जाएगी ।