
प्रभु धेवा और निर्देशक ए एल विजय मुंबई में हिंदी-तमिल, तेलगु भाषा वाली फ़िल्म अभिनेत्री के लिए एक डांस नंबर की शूटिंग कर रहे हैं ।
इस मुद्दे पर खास बात करते हुए प्रभु धेवा कहते हैं , यह हमारी फ़िल्मों में जो अब तक दिखाया गया है उससे काफ़ी भिन्न है । तमन्ना ने सही स्टेप पाने के लिए 15 दिन लगातार बिना रुके अभ्यास किया ।
प्रभु इस डांस नंबर को कॉरियोग्राफ़ नहीं कर रहे हैं । नहीं मैं नहीं । परेश शिरोड़कर (टाइगर श्रॉफ़ के डांस गुरु ) इस डांस नंबर को कॉरियोग्राफ़ कर रहे हैं । मैं तमन्ना के साथ डांस नहीं कर रहा हूं । मैं सिर्फ़ एक दर्शक के रूप में उनका अद्भुत डांस देख रहा हूं ।
तमन्ना के डांस स्टेप में इतना क्या अद्भुत है ? ऐसा कुछ भी मैंने कभी प्रयास नहीं किया है । ये डांस स्टेप्स वेस्टर्न हैं । यह पब सैटिंग है और तमन्ना भाटिया को एक पार्टी नंबर करने के बाद निखरते हुए देखा जाएगा । मैं आपको अभी बता सकता हूं , यह डांस नंबर फ़िल्म के रिलीज होने के बाद पब फ़ेवरेट बन जाएगा । तमन्ना भाटिया के मूव्स एक हवा की तरह हैं ।
मजे की बात ये है कि, प्रभु ने ऐसे ही अतीत में सोनाक्षी सिन्हा की डांसिंग कौशल की खूब सराहना की जब उन्होंने प्रभु द्दारा निर्देशित हिंदी फ़िल्मों की सीरिज की थी । ऐसा लगता है सोनाक्षी अब अतीत की बात हो गई है ।
















