अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी आगामी कॉमेडी फ़िल्म हाउसफ़ुल 4 की शूटिंग खत्म की । बता दें कि कुछ दिन पहले मुंबई के गोरेगांव स्थित फ़िल्मसिटी में हाउसफ़ुल 4 की बड़े पैमाने पर शूटिंग हुई । हाउसफुल 4 की स्टारकास्ट ने इस दौरान फ़िल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग खत्म की । और जब इसकी शूटिंग चल रही थी उस दौरान फ़िल्म के सेट पर कई सारे दर्शक मौजूद थे । जब फ़िल्मसिटी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अक्षय, कृति सैनॉन, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और कृति खरबंदा अहम हिस्से की शूटिंग कर रहे थे उस दौरान क्रिकेटर शिखर धवन सेट पर आए और हाउसफुल 4 फ़िल्म की पूरी स्टार कास्ट से मिले ।

अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 के अहम हिस्सों के गवाह बने सलमान खान और विद्या बालन

अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 के शूटिंग सेट पर पहुंचे सलमान खान और विद्या बालन

इतना ही नहीं सलमान खान, जो उसी फ़िल्म सिटी में कपिल शर्मा के शो के लिए शूट के लिए आए थे वह भी फ़िल्म के सेट पर अपने दोस्त और हाउसफ़ुल 4 के निर्माता साजिद नाडियाडवाला से मिलने पहुंचे थे । इसके अलावा विद्या बालन, जो आगामी फ़िल्म मिशन मंगल में अक्षय की को-स्टार हैं, भी अक्षय से फ़िल्म के सेट पर मिलने पहुंची । इसका मतलब है कि हाउसफ़ुल 4 की शूटिंग के कई सेलेब्स गवाह बने और उसमें सलमान खान और विद्या बालन भी शामिल हुई ।

यह भी पढ़ें :  अक्षय कुमार ने दिखलाया गेम ऑफ थ्रोन्स का देसी वर्जन 'हाउसफ़ुल ऑफ़ थ्रोन्स' !

हाउसफ़ुल 4 की बात करें तो फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है । और यह फ़िल्म दीवाली के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है । अक्षय के अन्य प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह गुड न्यूज, मिशन मंगल और लक्ष्मी बम जैसी फ़िल्मों में नजर आएंगे ।