
एक तरफ़ दर्शक सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं फ़िल्म प्रेमियों के लिए भी इस बार एक स्पेशल सरप्राइज है । पहले हमने आपको बताया था कि दीपिका पादुकोण इस विवादित शो के पहले एपिसोड का हिस्सा बनेंगी । दीपिका का इस शो का पहला सेलिब्रिटी गेस्ट बनने के पीछे मकसद महज अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म का प्रमोशन करना नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ है ।
असल में बिग बॉस सीजन 10 के ओपनिंग एपिसोड में दीपिका की बहुप्रतिक्षित पहली हॉलीवुड फ़िल्म 'XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' का पहला ट्रेलर लॉंच होगा । इस फ़िल्म में दीपिका हॉलीवुड अभिनेता में विन डीजल के साथ नजर आएंगी । ये एक्शन पैक्ड फ़िल्म पहली बार सलमान खान द्दारा इस शो में, जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं, शोकेस की जाएगी । ऐसा पहली बार होगा जब किसी फ़िल्म ट्रेलर बिग बॉस के मंच पर लॉंच होगा । हालांकि सलमान खान और दीपिका पादुकोण अभी तक किसी भी फ़िल्म में साथ नजर नहीं आए हैं लेकिन दोनों को एक-दूसरे का साथ खूब भाता है, और ये तब देखने को मिला जब पिछली बार दीपिका अपनी फ़िल्म का प्रमोशन करने के लिए इस शो में आईं थी ।
बिग बॉस सीजन 10 कलर्स चैनल पर 16 अक्टूबर से प्रसारित होगा ।
















