Akshay-Kumar-8

अपरंपरागत और आउट-ऑफ-द-बॉक्स, यानी लीक से हटकर फ़िल्में बनाने वाले फ़िल्ममेकर आर बाल्की न केवल कुछ अलग हटके फ़िल्म बनाते हैं बल्कि उस फ़िल्म के लिए कास्टिंग भी कुछ अलग हटके ही करते हैं । हाल ही में आई आर बाल्की की एक प्रेम कहानी (करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर अभिनीत की एंड का ) पर आधारित फ़िल्म ने लड़का-लड़की की भूमिका में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया । और अब आर बाल्की एक बार फ़िर एक नए कॉंसेप्ट के साथ आ रहे हैं । लेकिन इस बार आर बाल्की अपने पसंदीदा अभिनेता अभिताभ बच्चन के साथ नहीं बल्कि अक्षय कुमार के साथ कुछ अलग करने की तैयारी कर रहे हैं ।

जब से अक्षय कुमार की इस साल हाउसफ़ुल 3 रिलीज हुई है तब से ही अक्षय कुमार की अगली फ़िल्म के बारें में कयास लगाए जा रहे हैं । इन सब कयासों के बीच एक खबर निकल कर आई है कि अक्षय कुमार ने आर बाल्की की अगली फ़िल्म के लिए हामी भर दी है । हालांकि फ़िल्म से जुड़ी बाकी खबरें अभी सामने नहीं आईं हैं । अक्षय कुमार के पैक्ड शूटिंग शेड्यूल के चलते यह बहुत संदेहात्मक है कि यह फ़िल्म अगले साल ही शुरू हो पाएगी ।

अक्षय कुमार, जिसने हाल ही में अपनी आगामी फ़िल्म जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग खत्म की है और अब जल्द ही नीरज पांडे की आगामी फ़िल्म क्रेक, जिसकी घोषणा 15 अगस्त के दिन की गई थी, के लिए काम शुरू करेंगे । इसी के साथ अक्षय ने टॉयलेट-एक प्रेम कथा, नाम की व्यंग्यात्मक फ़िल्म को भी साइन किया है जिसमें अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी ।

गौरतलब है कि, आर बाल्की और अक्षय कुमार की अगली फ़िल्म के बारें में आधिकारिक खबर आना अभी बाकी है ।