584400220

सुपरस्टार सलमान खान, जो इस साल पूरे 51 साल के हो जाएंगे, लगता है अपने जन्मदिन को खास बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं । लगता है सलमान खान ने अपने जन्मदिन 27 दिसम्बर के दिन कुछ अलग करने का फ़ैसला किया है । खास इंसान का जन्मदिन भी खास होता है और ऐसे खास इंसान का जन्मदिन किसी खास जगह पर भी किया जाना चाहिए, और वो खास जगह है गोराई बीच पर बना सलमान खान का बीच हाउस । मुंबई के उपनगरीय इलाके गोराई में समुद्र तट पर 100 एकड़ में फ़ैला है सलमान खान का बीच हाउस ।

साल 2008 में खरीदे आलीशान 5 बीएचके बीच हाउस पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है । सलमान खान खुद इस कार्य को अपनी देखरेख में करवा रहे हैं । सलमान इसे आलीशान बनावाने में कोई कसर नहीं छोड रहे हैं, आखिर ये उनके परिवार के लिए हॉलीडे होम के तौर पर जो है । यह कहा जा रहा है कि इस आलीशान बीच हाउस में एक बड़ा का लोहे का दरवाजा होगा, एक दो मंजिला फ़ार्महाउस जिम के साथ, स्वीमिंग पूल और एक थिएटर होगा ।

इसके अलावा, सलमान खान का पनवेल वाला फ़ार्महाउस , जो मुंब ई के बाहरी इलाके में स्थित है , वह भी सलमान के लिए इतना ही महत्वपूर्ण है और प्रसिद्द भी है , जहां पूरा परिवार मिलकर गणेश चतुर्थी मनाता है । फ़िल्मों की बात की जाए तो सलमान खान बहुत जल्द कबीर खान की अगली फ़िल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरू करेंगे ।