584400218

खूबसूरत दीपिका पादुकोण, जिसने न केवल बॉक्सऑफ़िस पर एक के बाद एक हिट फ़िल्में देकर धमाल मचा दिया, अब हॉलीवुड में भी अपनी डेब्यू फ़िल्म  ट्रिपल एक्‍स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।

बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच फ़ंसी दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहीं हैं । इसलिए दीपिका ने एक हफ़्ते के लिए इटली में इटेलियन कुकिंग कोर्स के लिए अपना नामांकन करवाया है ।

दीपिका पादिकोण अपनी छोटी बहन अनिषा पादुकोण, जो कि पेशे से गोल्फ़र हैं, के साथ येफ़िम कोर्स कर रही हैं । खबरों के मुताबिक काम की व्यस्तता के बावजूद भी दीपिका ने अपनी बहन से किया वादा निभाया ।