584400222

फ़िल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अपनी कॉमेडी फ़्रेंचाइजी के साथ फ़िल्म इंडस्ट्री को काफ़ी बड़ा बना दिया । पहली गोलमाल को रिलीज हुए 10 साल हो चुके हैं । गोलमाल को पसंद करने वालो के लिए रोहित शेट्टी ने एक खुशखबरी दी है । गोलमाल के 10 साल पूरा होने पर सेलिब्रेशन के दौरान रोहित शेट्टी ने गोलामाल की चौथी किस्त लाने का ऐलान कर दिया ।

अजय देवगन इस फ़ैंचाइजी के साथ फ़िर से जुड़ेगे । अजय देवगन दर्शकों को हंसाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । बॉक्सऑफ़िस पर धमाल मचाने वाली जोड़ी रोहित शेट्टी और अजय देवगन , जिन्होंने काफ़ी समय से एक साथ काम नही किया, अब एक बार फ़िर हिट फ़्रैंचाइजी के साथ धमाल मचाने साथ आ रहे हैं  । वैसे कयास लगाए जा रहे थे कि ये फ़िल्म तमिल ब्लैक कॉमेडी फ़िल्म सुधु काव्वुम का हिंदी रीमेक होगी, लेकिन रोहित शेट्टी ने हाल ही में इस सभी अफ़वाहो का खंडन किया । वास्तव में, रोहित शेट्टी गोलमाल की चौथी किस्त के लिए ऑरिजनल स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे । इस फ़िल्म में फ़्रेश कॉमेडी दिखाई जाएगी और यह फ़िल्म एक्शन बेस्ड होगी ।

चूंकि करीना कपूर मां बनने की तैयारी कर रही हैं इसलिए वह इस एक्शन-कॉमेडी फ़िल्म का हिस्सा नहीं होंगी । इस फ़िल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और यह साल 2017 में दिपावली के दिन रिलीज होगी ।