
पहले, हमने आपको बताया था कि सलमान खान द्दारा बलात्कार पीड़ित महिला (रेप्ड वुमन) के ऊपर दिया गया विवादित बयान पर नाराज राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) और महाराष्ट्र राज्य आयोग फ़ॉर वुमन (एमएससीडब्ल्यू) ने सलमान खान को उनके द्दारा दिए गए विवादित बयान के कारणों की व्याख्या करने से पहले कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा था । गौरतलब है कि महिला आयोग सलमान को अब तक दो समन भेज चुका है और सलमान एक भी तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं हुए । सलमान ने एक बार फिर तीसरी बार MSCW से प्राप्त व्यक्तिगत पेशी को छोड़ दिया । हालांकि, उन्होंने अपने रेप्ड वुमन कमेंट पर प्राप्त समन, जो उन्हें जारी किया गया था, के जवाब में पैनल को एक पत्र भेजा था ।
यद्यपि महिला आयोग को जो पत्र भेजा गया था उसकी विषयवस्तु अज्ञात है । आयोग ने उस पत्र को स्वीकार किया और अब आयोग अपने कानूनी विभाग के साथ परामर्श कर रहा है । इस मुद्दे पर बात करते हुए एमएससीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया राहतकर कहती हैं उनके द्दारा अपनी कानूनी टीम के साथ इस पत्र को पढ़ने के बाद उन्होंने इसके खिलाफ़ उपयुक्त कार्यवाही करने का फ़ैसला लेंगी ।
गौरतलब है कि, सलमान खान ने अपने वकीलो के माध्यम से एमएससीडब्ल्यू द्दारा भेजे गए समन का जवाब दिया, चूंकि राष्ट्रीय महिला आयोग से पहले ही ये मामला लंबित था, सलमान खान ने इस केस की सुनवाई बंद करने के लिए निकाय से आग्रह किया, क्योंकि दोनों आयोगों द्वारा एक केस को एक साथ नहीं सुना जा सकता ।
















