756854484

बजरंगी भाईजान को बॉक्सऑफ़िस पर रिकॉर्डतोड़ सफ़लता मिलने के बाद फ़िल्म के बजरंगी यानी सलमान खान एक बार फ़िर बजरंगी बनने जा रहे हैं और वो भी एक एनिमेशन फ़िल्म के लिए । जी हां, सलमान खान एक एनिमेशन फ़िल्म हनुमान दा दमदार फ़िल्म में व्यस्क हनुमान को अपनी आवाज देंगे ।

हमें पता चला है कि, रुचि नारायण, जो हज़ारों ख्वाहिशे ऐसी फ़िल्म की लेखक थी ने सलमान खान को पौराणिक फ़िल्म हनुमान दा दमदार में हनुमान के किरदार को अपनी आवाज़ देने के लिए कहा और ऐसा लगता है वह आसानी से इसके लिए सहमत हो गए ।

सलमान के साथ डबिंग सेशन के बारें में खुलासा करते हुए रुचि ने कहा कि, सलमान खान जिस तरह का निखार लेके आए हैं उससे वे काफ़ी प्रभावित हुईं थी और साथ ही साथ वो इस अभिनेता के हास-परिहास की समझ की भी काफ़ी तारीफ़ करती हैं । फ़िल्म के बारें में बात करते हुए रुचि ने बताया कि हनुमान रामायण की किवदंती जो अब अपना सार खो चुकी है, और इसी चीज ने मुझे भगवान बजरंग बली के ऊपर फ़िल्म बनाने के लिए प्रेरित किया ।

दिलचस्प बात ये है कि रुचि, फ़िल्म हनुमान दा दमदार पर पिछले तीन सालों से काम कर रही हैं और इस साल के अंत तक इस फ़िल्म के रिलीज होने की उम्मीद है ।