757927782

पहले हमने आपको बताया था कि, अरशद वारसी की हास्य फिल्म द लिजेंड ऑफ माइकल मिश्रा को महज एक डायलॉग जिसमें महर्षि वाल्मीकि को लेकर टिप्पणी की गई है और जिस पर राज्य में स्थित वाल्मीकि समुदाय ने नाराजगी जताई है जिसके चलते फ़िल्म पर खासा विवाद उठ रहा है । रिलीज के बाद ये फ़िल्म पंजाब सरकार ने तो बैन की थी अब सुनने में आया है कि हरियाणा सरकार ने भी इस फ़िल्म को अपने राज्य में रिलीज करने से रोक दिया है ।

पंजाब सरकार ने तो पहले ही फिल्म की रिलीज पर दो महीने के लिए बैन लगा दिया है और हरियाणा सरकार ने भी ये कदम उठाया है । हरियाणा सरकार ने अपने राज्य में फ़िल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है और इसकी वजह ये है कि फ़िल्म में अरशद वारसी का महर्षि वाल्मीकि को लेकर की टिप्पणी करना वाल्मीकि समुदाय के लोगों को नागवार गुजर रहा है इसलिए राज्य में शांति एवं सौहार्द के माहौल को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया । क्योंकि इस फिल्म का प्रदर्शन राज्य में व्यापक प्रतिरोध को भड़का सकता है ।

फ़िल्म द लिजेंड ऑफ़ माइकल मिश्रा में अरशद वारसी के अलावा अदिती राव हैदरी, बोमन ईराअनी केओज़ ईरानी मुख्य भूमिका में नजर आएं हैं और ये फ़िल्म 5 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई सिवाय पंजाब के ।