747106901

फ़िल्म बार बार देखो में कैटरीना कैफ़ का बिकिनी अवतार एक अलग ही दास्तां बयां कर रहा है ।

कैटरीना कैफ ने बिदांस तरीके से अब अपने करियर के एक नए चरण में प्रवेश कर लिया है । दिल टूटने के बाद फ़िर से उठ खड़ी कैटरीना कैफ़ तैयार हैं अपनी पहले वाली जगह पाने के लिए जिसमें वो नंबर वन की पोजिशन पर थी । अब उन्हें नए लोगों, अजनबियों से मिलने और और उनसे जुड़ने में कोई डर नहीं लगता बल्कि वे तो अब एक नया अनुभव लेने की कोशिश कर रही हैं ।

बार बार देखो टीम के एक करीबी सूत्र ने कैटरीना कैफ़ को कुछ इस तरह वर्णित किया, नई पावर पैक्ड कैटरीना कैफ़, यानी ऊर्जा से भरी बिंदास कैटरीना कैफ़ । उनका दिल टूटा है । वह एक घायल शेरनी है । ये सब बयान उनके सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बिकिनी अवतार में आने पर आए । अब कैटरीना कैफ़ न केवल प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से बल्कि श्रद्दा कपूर और आलिया भट्ट से मुकाबला करने को पूरी तरह से तैयार हैं ।

कैटरीना कैफ ने विभिन्न निर्देशकों के पास उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए अपने कुछ भेदिए भी भेजें ।

सूत्रों के मुताबिक, काला चश्मा गाने से एक बार फ़िर कैटरीना ने अपने डूबते करियर को संभाल लिया । इस गाने में कैटरीना की छरहरी काया हर किसी को लुभा रही है । प्रतियोगिता के इस दौर में इस छरहरी काया को पाने के लिए कैटरीना ने बहुत मेहनत की ।

जाहिरतौर पर, कैटरीना कैफ़ ने काला चश्मा गाने के लिए कैमरे का सामना करने हेतु करीब दो सप्ताह का समय लगाया ।