1138449722

अभी तक हर कोई सलमान खान का घर बांद्रा-मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट को ही जानता है । गैलेक्सी अपार्टमेंट वो जगह है जहां सलमान खान माता-पिता सहित अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं ।

लेकिन अब, ये अपार्टमेंट बड़े खान परिवार और हर दिन आने वाले उनके आगंतुकों से,बहुत ज्यादा तंग आ गया है, मजे की बात ये है कि कि कोई भी खुद को उनका फ़ैमिली फ़्रेंड बता कर अपार्टमेंट में घुस जाता है । लेकिन खान परिवार का इस अपार्टमेंट को छोड़कर किसी दूसरी जगह जाने का कोई इरादा दिखाई नहीं पड़ता । लेकिन एक दिन अचानक एक खबर आई कि सलमान खान अपने परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़कर लिकिंग रोड़ पर स्थित सुपर लग्जरी 'लिटिल स्टार' नाम की बिल्डिंग में शिफ़्ट हो रहे हैं ।

ये खबर पहले बुधवार के दिन एक अखबार में छपी और उसके बाद सभी जग वायरल हो गई ।

बाद में ये साफ़ हो गया कि ये महज एक झांसा देने वाली कहानी थी । दरअसल, सलमान खान का अपने परिवार के साथ निकट भविष्य में गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़कर जाने का कोई इरादा नहीं है । इस मुद्दे पर सलमान खान के भाई सोहेल खान कहते हैं कि, नहीं हमारा परिवार कहीं नहीं जा रहा । मुझे नहीं पता ऐसी खबरें कहां से आई ।

खान परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, गैलेक्सी अपार्टमेंट के एक कमरे में सलमान खान काफ़ी सालों से रह रहे हैं । हालांकि वो कमरा सलमान के कपड़ों और जूतों के लिए पर्याप्त नहीं है । लेकिन सलमान खान अपने माता-पिता के बगैर इस जगह को छोड़कर नहीं जाना चाहते हैं । उनके पिता सलीम साब भी ये नहीं सुनेंगे । वह भी इस अपार्टमेंट, जहां उनके सभी बच्चे बड़े हुए हैं, से बहुत ज्यादा जुड़े हुए हैं । इसलिए सलमान भी इस जगह को छोड़कर नहीं जाएंगे । क्यों सलमान खान शादी नहीं करते इसका एक कारण ये भी है सलमान को डर है कि कहीं उनकी पत्नी उनको उनके माता-पिता से दूर ले जाकर इस जगह को छोड़कर जाने का दबाव बनाएगी ।