
फ़िल्ममेकर प्रियदर्शन की पूर्व पत्नी लिजी, खुद को लिजी लक्ष्मी के रूप में संबोधित किये जाने पर जोर देती हैं, ने शुक्रवार के दिन आधिकारिक तौर पर प्रियदर्शन से तलाक ले लिया है । कई अटकलों के बीच दक्षिण की अभिनेत्री लिजी ने अपनी तलाक की प्रक्रिया के पूरा होने से पहले जनता के सामने जाने का फ़ैसला किया और इस बात का खुलासा किया कि वो अलग होकर कितना राहत महसूस कर रही हैं ।
प्रियदर्शन और लिजी के बीच तलाक की ये कार्यवाही साल 2014 से शुरू हुई । लिजी ने उन बॉलीवुड जोड़ो की सराहना की थी जिन्होंने एक दूसरे के फ़ैसले और फ़ीलिंग्स का सम्मान करते हुए आपसी सामंजस्य के साथ एक दूसरे के साथ तलाक लिया । लेकिन लिजी के तलाक की प्रक्रिया काफ़ी विवादास्पद रही । लिजी लक्ष्मी, जिसने अपने बच्चों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि वह हमेशा उनका साथ देंगी । लिजी ने कहा कि उनके लिए कुछ साल काफ़ी मुश्किलों भरे थे लेकिन आखिरकार उनके रास्ते अलग हो ही गए और वो इस बात से बहुत खुश हैं ।
लिजी लक्ष्मी ने फ़िल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ साल 2010 में शादी रचाई थी । शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हैं । अपने अलगाव और तलाक की शुरूआती स्टेज के दौरान जाहिरा तौर पर प्रियदर्शन ने कहा कि उन्होंने हमेशा लिजी को एक अच्छी पत्नी और मां के रूप में देखा और और यह वही था जो अहंकारी था ।
















