
ईद के दिन रिलीज होने वाली आगामी फ़िल्म सुल्तान के प्रमोशन में जुटे सलमान खान ने एक सीन का उल्लेख करते हुए खुद की तुलना बलात्कार पीड़िता से कर दी और अपने इसी बयान को लेकर सलमान बुरी तरह से फ़ंस गए हैं । हालांकि सलमान ने जैसे ही रेप्ड वुमन बोला वैसे ही उन्होंने अपनी बात को सुधारते हुए कहा कि ' मैं सीधा चल भी नहीं पाता था । मैं खाता था और तब प्रशिक्षण पर फ़िर से जाता था । लेकिन सलमान के इस बयान की चौतरफ़ा निंदा हो रही है ।
अब हमने सुना है कि राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सलमान से कहा है कि वो अपने बयान के लिए सार्वजनिक माफी मांगे । राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख, ने कहा है कि आयोग सलमान को एक पत्र भेजा है और पूछा है कि उन्होंने ऐसी टिप्पणी क्यों दी इसी के साथ और उसे सात दिन के भीतर अपनी टिप्पणियों के लिए माफी माँगने के लिए कहा गया है , यदि ऐसा न हुआ तो वे कानूनी कार्रवाई आरंभ करेंगे ।
सलमान खान की टिप्पणियों पर बात करते हुए सलमान के पिता सलीम खान ने ट्विट कर कहा कि नि;संदेह सलमान ने उपमा, उदाहरण और संदर्भ में गलत कहा है, लेकिन सलमान का इरादा गलत नहीं था । फिर भी मैं अपने परिवार अपने प्रशंसकों और अपने दोस्तों की ओर से माफी माँगता हूँ । मानव गलती करता है, ईश्वर क्षमा कर देते हैं ।
















