512165815

जिमी शेरगिल, संजय सूरी , आशुतोष राणा अभिनीत आगामी फ़िल्म शोरगुल,  जो कुछ वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है, विवाद के बीच में फ़ंस गई है ।  खबरों के मुताबिक चूंकि ये फिल्म कथित तौर पर  मुजफ्फरनगर 2013 के दंगों के आधारित है इसलिए इस पर  मुजफ़्फ़रनगर,  उत्तरप्रदेश में प्रतिबंध लगा दिया है ।

 

हालिया खबरों के मुताबिक यूपी के राजनेता संगीत सोम की ओर से एक एफ़आईआर दर्ज कराई गई है जिसके मुताबिक फ़िल्म में जिमी शेरगिल का किरदार उनके असल जिंदगी के किरदार से मेल खाता है । और उन पर दंगों का आरोप लगा था । हालांकि, फ़िल्म के सह निर्माता व्यास वर्मा ने यह कहा है कि ये फ़िल्म किसी विशेष घटना पर आधारित नहीं है बल्कि पृष्ठभूमि के रूप में उत्तर प्रदेश के साथ विभिन्न वास्तविक जीवन की घटनाओं का एक संयोजन है । मुजफ्फरनगर  में फिल्म के हाल के प्रतिबंध पर अपना अफसोस जताते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वह इस फैसले  पर सवाल खड़ा करना चाहते हैं  ।

 

निर्देशक जिंतेद्र तिवारी और पी सिंह के निर्देशन में बनी फ़िल्म शोरगुल 15 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।