18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई फिल्म सैयारा ने अपने शानदार बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से एक और कीर्तिमान रच दिया है। फिल्म ने रिलीज़ के महज 10 दिनों में ₹250.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है । ये एक ऐसा माइलस्टोन है जिसे बीते 3-4 सालों में कई बड़े बजट की स्टार पावर बॉलीवुड फिल्में भी अपनी पूरी रिलीज़ के दौरान छू नहीं सकीं — वहीं एक न्यूकमर फिल्म ने ये कारनामा सिर्फ 10 दिनों में कर दिखाया है, और खास बात ये है कि इसकी रफ्तार अभी भी कम नहीं हुई है।

Saiyaara Box Office: ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनी सैयारा ; कई बड़े बजट की स्टार पावर वाली बॉलीवुड फ़िल्मों को पीछे छोड़ 10 दिनों में कमाए 250.75 करोड़ रू

सैयारा ने एक और कीर्तिमान रचा

पिछले शुक्रवार को फिल्म ने ओपनिंग डे पर ₹22 करोड़ की कमाई की थी, और तब से लेकर अब तक इसके आंकड़े लगातार शानदार बने हुए हैं। पहले संडे को फिल्म ने ₹36.25 करोड़ का बिज़नेस किया था, और अब दूसरे संडे को भी इसका जलवा बरकरार रहा ₹30 करोड़ की कमाई के साथ।

10 दिनों की कुल कमाई ₹250.75 करोड़ तक पहुंच चुकी है, यानी औसतन हर दिन फिल्म ने ₹25 करोड़ से भी अधिक की कमाई की है। गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म की ओपनिंग भी ₹22 करोड़ से हुई थी — और अब उसका डेली एवरेज उससे भी ऊपर है। यह दर्शाता है कि फिल्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और आने वाले हफ्तों में और भी कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

इस तरह सैयारा न सिर्फ़ एक हिट फिल्म है, बल्कि ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर के तौर पर अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सैयारा की सफलता सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शकों की पसंद, दमदार कंटेंट और नए टैलेंट की जीत का प्रतीक बन चुकी है । फिल्म की शानदार ग्रोथ और वीकेंड कलेक्शंस से यह साफ है कि आने वाले दिनों में सैयारा और भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ने को तैयार है।