वॉर 2 में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के रोमांटिक ट्रेक के लिए अयान मुखर्जी अपनी ब्लॉकबस्टर केसरिया म्यूज़िक टीम को फिर से एकजुट कर रहे हैं । यानी, अयान, प्रीतम, अरिजीत सिंह और अमिताभ भट्टाचार्य एक बार फिर ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के रोमांटिक ट्रेक के लिए साथ आए हैं । डायरेक्टर अयान मुखर्जी रोमांटिक ट्रेक ‘आवन जावन’ की झलक भी दिखा दी है जो इस हफ़्ते रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है ।

ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी का रोमांटिक ट्रेक
जब प्रोड्यूसर्स यशराज फिल्म्स से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस जानकारी की पुष्टि की, हालांकि लॉन्च की तारीख बताने से इनकार किया। एक सूत्र के अनुसार, “यह एक खूबसूरत ट्रैक है जो वॉर 2 में ऋतिक और कियारा के किरदारों के बीच के रोमांस को दर्शाता है। यह गाना इसी सप्ताह रिलीज़ होगा और वॉर 2 का पहला गाना होगा जिसे दर्शकों के लिए जारी किया जाएगा।”
अयान ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में इस गाने की एक स्टिल शेयर करते हुए ‘आवन जावन’ की झलक दिखाई है । अयान ने यह भी खुलासा किया कि ब्रह्मास्त्र के ब्लॉकबस्टर गाने केसरिया की टीम एक बार फिर ‘आवन जावन’ के लिए साथ आ रही है!
अयान ने लिखा, “प्रीतम दादा। अमिताभ (भट्टाचार्य)। अरिजीत (सिंह)। ऋतिक और कियारा की खूबसूरत एनर्जी जब वे पहली बार स्क्रीन पर साथ आए। ग्रूवी और रोमांटिक आवन जावन — इटली शूट के दौरान यह हमारा साउंडट्रैक था, और इसे बनाना वॉर 2 की सबसे खुशी भरी यादों में से एक रहा हमारे लिए! इस हफ्ते सभी को यह सुनाने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।”
वॉर 2 — यह एक भव्य एक्शन थियेट्रिकल फिल्म है जो 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। वॉर 2 का ट्रेलर इंटरनेट पर ब्लॉकबस्टर रिस्पॉन्स पा रहा है! यह एक सच्ची पैन इंडिया फिल्म है क्योंकि इसमें देश के दो सबसे प्रतिष्ठित अभिनेता — ऋतिक और एनटीआर— एक भयंकर और खूनी टकराव में आमने-सामने होंगे।
बॉलीवुड हंगामा ने पहले ही रिपोर्ट किया था कि यह रोमांटिक ट्रेक दरअसल एक फ्लैशबैक सॉन्ग है, जो कबीर (ऋतिक रोशन) और काव्या (कियारा आडवाणी) के बीच बीते रिश्ते की झलक देता है। रोम और टस्कनी की खूबसूरत वादियों में फिल्माए गए इस गाने की कुछ झलकियां महीनों पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थीं, जिससे इस नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी को देखने के लिए फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।
‘केसरिया’ जैसे इमोशनल हिट गाने के पीछे की वही क्रिएटिव टीम जब इस गाने पर काम कर रही हो, तो उम्मीदें आसमान छूना लाजमी है। ‘केसरिया’ की भावनात्मक गहराई ने लाखों दिलों को छुआ था, और अब यही टीम एक नए जासूसी और विश्वासघात से भरे रोमांचक संसार में दिल को छू लेने वाले इस गाने के ज़रिए फिर वही जादू दोहराने जा रही है। अरिजीत सिंह, जिन्होंने वॉर (2019) में ऋतिक के लिए चार्टबस्टर ‘घुंघरू’ गाया था, इस बार एक और ज्यादा निजी और भावुक मेलोडी के साथ वापसी कर रहे हैं।
जहां वॉर 2 को एक जबरदस्त विजुअल स्पेक्टेकल और हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा के तौर पर पेश किया जा रहा है—खासतौर से ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच होने वाली धमाकेदार भिड़ंत को देखते हुए—वहीं ये फ्लैशबैक लव सॉन्ग कबीर के किरदार में नमी और इमोशनल लेयर जोड़ता है। फैंस के लिए यह एक झलक है उस प्यार की, जो कभी कबीर की ज़िंदगी में था और जिसने शायद उसे वो इंसान बनाया जो वह आज है।
आयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी, आदित्य चोपड़ा द्वारा YRF स्पाई यूनिवर्स के तहत निर्मित वॉर 2 हिंदी, तेलुगु और तमिल में पैन-इंडिया रिलीज़ के लिए तैयार है, जो देशभर के सिनेमाघरों और IMAX स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। टीज़र और ट्रेलर को मिले ब्लॉकबस्टर रिस्पॉन्स के बाद अब इस गाने की रिलीज़ फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन का अगला बड़ा मोमेंट बन सकती है—और इसके लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता।
एक म्यूजिकल ड्रीम टीम, ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी जैसे सितारे और एक ऐसी कहानी जो एक साथ एक्शन और एहसास दोनों का संगम पेश करती है—इस ट्रैक से उम्मीद की जा रही है कि यह YRF स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे यादगार प्रेम कहानी की शुरुआत करेगा।
















