सैयारा की ऐतिहासिक सफलता के बाद, अनीत पड्डा 2025 की सबसे बड़ी ब्रेकथ्रू स्टार्स में से एक के रूप में उभरी हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली लव स्टोरी बन गई है।

एनिमल शेल्टर में आवारा जानवरों की हेल्प के लिए आगे आईं सैयारा स्टार अनीत पड्डा

एनिमल लवर अनीत पड्डा

अनीत को सोशल मीडिया पर खुद के प्रति सच्ची होने के कारण इंटरनेट पर सबसे रिलेटेबल गर्ल कहा जाता है। आज उन्होंने एक बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर कर फिर से इंटरनेट पर हलचल मचा दी, जिसमें उन्होंने मुंबई के बाहरी इलाके में एक एनिमल शेल्टर का दौरा किया। अनीत ने पूरा दिन वहाँ बिताया, जहाँ उन्होंने आवारा और बचाए गए जानवरों के साथ समय बिताया और सभी को अपने-अपने तरीकों से उनकी मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अनीत ने कंचन ग्लोबल फाउंडेशन का दौरा किया, जो मुंबई में ज़रूरतमंद जानवरों को बचाने, पुनर्वास करने और उनकी देखभाल के लिए समर्पित एक गैर-लाभकारी संस्था है। वहाँ उन्हें शेल्टर में रह रहे आवारा जानवरों के साथ खेलते और उन्हें खाना खिलाते हुए देखा गया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,“इन आत्माओं के साथ कुछ समय बिताया जो बिना भाषा के प्यार करती हैं। मेरे कपड़ों पर फर रह गया और मेरे दिल में शांति। धन्यवाद, कंचन ग्लोबल फाउंडेशन , हमें याद दिलाने के लिए कि वास्तव में क्या मायने रखता है। कंचन ग्लोबल फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संस्था है जो ज़रूरतमंद जानवरों को बचाने, पुनर्वास करने और उनकी देखभाल के लिए समर्पित है। उनके अद्भुत काम को देखकर प्रेरित महसूस हुआ…कृपया @kanchanglobalfoundation पर जाएं, उनकी मिशन के बारे में जानें और देखें कि आप कैसे योगदान दे सकते हैं... अगर आप चाहें तो। इन प्यारे जीवों के साथ समय बिताने का मौका देने और बदले में इतना सारा प्यार देने के लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद… ❤️”

अनीत अगली बार मैडॉक हॉरर कामेडी यूनिवर्स  (MHCU) की फिल्म शक्ति शालिनी में नज़र आएंगी। वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी फ्रैंचाइज़ी को लीड करने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्री हैं, जिन्होंने यह फिल्म केवल 22 वर्ष की उम्र में साइन की थी। शक्ति शालिनी की रिलीज़ डेट 24 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है।