सैयारा से ऑल-टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लव स्टोरी देने के बाद देश की सबसे बड़ी जेन जी  स्टार बनी अनीत पड्डा अब दिसंबर और जनवरी में अपनी कॉलेज की फाइनल ईयर परीक्षाएं देने जा रही हैं । कहा जा रहा है कि अपने एग्जाम के बाद ही अनीत पड्डा शक्ति शालिनी की शूटिंग स्टार्ट करेंगी ।

अनीत पड्डा फाइनल ईयर एग्जाम के बाद शुरू करेंगी अपनी हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म शक्ति शालिनी की शूटिंग

अनीत पड्डा की नेक्स्ट फ़िल्म शक्ति शालिनी

एक सूत्र ने जानकारी दी, “ये वाकई अद्भुत है कि अनीत पड्डा इतनी कम उम्र में देश की सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी बन गई हैं। भारत की जेन जी स्टार दिसंबर-जनवरी में अपनी फाइनल-ईयर परीक्षाएं देंगी और उसके तुरंत बाद अपनी अगली फिल्म दिनेश विजन की शक्ति शालिनी की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसमें वह लीड रोल निभा रही हैं।”

सूत्र ने आगे बताया,“अनीत इस समय अपने फाइनल ईयर की पढ़ाई में व्यस्त हैं। वह पॉलिटिकल साइंस में बी.ए. (ऑनर्स) कर रही हैं और काम व पढ़ाई को संतुलित करने में जुटी हैं । उनका शेड्यूल इस तरह मैनेज किया जा रहा है कि वे पढ़ाई को पूरा समय दे सकें, जबकि वर्क-फ्रंट पर जरूरी काम भी न छूटे।”

सैयारा अनीत पड्डा का वाईआरएफ हीरोइन के रूप में बड़ा डेब्यू था । फिल्म में अहान पांडे मुख्य भूमिका में थे और इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया पिछले 25 वर्षों में कहो ना प्यार है के बाद किसी न्यूकमर की सबसे बड़ी लॉन्चिंग!

अनीत के प्रभावशाली प्रदर्शन के चलते ही दिनेश विजान ने अपनी ब्लॉकबस्टर मैडॉक होर्रर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) की अगली फिल्म शक्ति शालिनी के लिए उन्हें चुना।

अनीत भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे कम उम्र में किसी फ़्रेंचाइज़ की हेडलाइंस करने वाली अभिनेत्री बन गई हैं उन्होंने यह फिल्म तब साइन की थी जब वह सिर्फ 22 साल की थीं।

शक्ति शालिनी 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी, जिससे अनीत फिर इतिहास में दर्ज हो गई हैं । सबसे कम उम्र की अभिनेत्री जिनकी फिल्म देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स की तरह एक मेगा हॉलीडे रिलीज स्लॉट में सिनेमाघरों में पहुंचेगी!