
ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हर क्षेत्र में अपनी जगह बना रहीं हैं । फ़िर चाहे वो गायकी हो, अभिनय हो या किसी प्रतिष्ठित शो की मेजबानी, हर जगह प्रियंका अपना परचम लहरा रहीं हैं । अमेरिकी टीवी शो से अपना इंटरनेशनल टीवी डेब्यू करने वाली प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर के बाद एमी अवॉर्ड्स में अपनी उपस्थिती दर्ज कराने जा रही हैं ।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑस्कर के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो एमी अवॉर्ड को प्रियंका चोपड़ा प्रस्तुत करेंगी । गत रात ही टेलीविजन अकेडमी ने इस अवॉर्ड शो को प्रेजेंट करने के लिए क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा के नाम की घोषणा की । गौरतलब है कि इसी साल प्रियंका ने ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराई थी । जिमी किमेल द्वारा होस्ट किया जाने वाला 68वां एमी अवॉर्ड शो रविवार रात 18 सितंबर को ऑन एयर होगा ।
गौरतलब है कि जल्द ही प्रियंका चोपड़ा बेवॉच फ़िल्म से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं जिसमें प्रियंका ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ नजर आएंगी ।
















