979456010

बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं सोनम कपूर अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । दरअसल, अमेरिका की एक टेलेंट एजेंसी यूटीए ने सोनम कपूर को साइन किया है । यूएस में सोनम का ये पहला ऑफिशियल रिप्रजेंटेशन है ।

सोनम कपूर कई इंडोर्स्मेंड डील और फिल्मों के जरिए धीरे धीरे बॉलीवुड में पैर मजबूती से जमा रही हैं । अपनी आखिरी फिल्म नीरजा के लिए प्रशंसा  बटोरने के बाद, सोनम कपूर अपनी नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं । हालांकि यह अभी पता नहीं कि वे कोई हॉलीवुड प्रोजेक्ट तुरंत  स्वीकार करेंगी, परंतु वे डील लिए राजी हो गई हैं ।

यूटीए के साथ हॉलीवुड के कई बड़े नाम, जिनमें मारिहा कैरी, क्रिस ब्राउन, कान्ये वेस्ट, जॉनी डेप, एंजलीना जोली, ऑस्कर आइजेक,  मार्टिन फ्रीमैन, बेनेडिक्ट कंबरबैच शामिल हैं, जुड़े हुए हैं।

इस रोमांचक खबर के अलावा सोनम कपूर आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी । बालाजी मोशन पिक्चर्स के सहयोग से रिया कपूर के प्रोडक्शन में बन रही फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में सोनम कपूर के साथ करीना कपूर भी नजर आएंगी ।