512486322

अभिषेक चौबे की फ़िल्म उड़ता पंजाब में कटौती के पीछे माननीय उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद अब इंद्र कुमार की आगामी सेक्स कॉमेडी फ़िल्म ग्रेट गैंड मस्ती के लिए सीबीएफसी संशोधन समिति का कटौती का एक और फ़ैसले ने एक बार फ़िर सीबीएफसी की बढ़ती अतिरेक को साबित कर दिया ।

 

फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल ) ने एक और बेंचमार्क फ़ैसले के साथ सीबीएफसी द्वारा दिए गए सभी कटौती के आदेश को पलटकर रख दिया है ।

 

करीबी सूत्रों के मुताबिक, जांच समिति (ईसी) ने फ़िल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में अत्यधिक अश्लील और आपत्तिजनक दृश्यों और संवादों को पाया । फ़िल्म मेकर बजाय पुनरीक्षण समिति (आर सी) के पास जाने के, वे कटौती की बहाली के लिए अपील करने के लिए सीधे ट्रिब्यूनल के पास चले गए । ट्रिब्यूनल ने हाल ही में रिलीज हुई तीन सेक्स कॉमेडी फ़िल्में मस्तीज़ादे, क्या कूल हैं हम 3, और ग्रेट ग्रांड मस्ती दिखाने के लिए कहा । इन तीनों सेक्स कॉमेडी के कंटेट के आधार पर ट्रिब्यूनल ने कटौती करते हुए वयस्क प्रमाण पत्र के साथ फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती को पारित कर दिया । इतना ही नहीं, ट्रिब्यूनल ने ग्रेट ग्रैंड मस्ती के निर्माताओं से स्वैच्छिक कटौती करने के लिए कहा ।

 

जांच समिति द्वारा की गई सभी कटौती का आदेश लागू कर दिया गया । इस के बाद ट्रिब्यूनल ने   ग्रेट ग्रैंड मस्ती के निर्माताओं से स्वयं कटौती करने के लिए कहा ।

 

सूत्रों के मुताबिक, "निर्माताओं को स्वैच्छिक कटौती करने के लिए विशेषाधिकार दिया गया । उन्होंने  6-7 टोकन कटौती की और ट्रिब्यूनल के पास वापस गए जिसने फ़िल्म को बिना कुछ छेड़छाड़ किए आगे के लिए पास कर दिया । उड़ता पंजाब में कटौती पर बॉम्बे हाई कोर्ट के फ़ैसले के बाद, ग्रेट ग्रैंड मस्ती के लिए ट्रिब्यूनल की स्वैच्छिक कटौती, सीबीएफसी एक मात्र रबर स्टांप करने के लिए रह गया । इस तरह सीबीएफ़सी की एक बार फ़िर शक्तियां कमजोर पड़ती दिखी ।