जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म मुंबई सागा को लेकर चर्चा में बने हुए है । संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी मुंबई सागा में जॉन अब्राहम नामी गैंगस्टर के रूप में नजर आएंगे । मेकर्स ने आज मुंबई सागा से जॉन अब्राहम के एक नए गैंगस्टर लुक को शेयर किया है जिसने फ़िल्म को लेकर प्रत्याशा और बढ़ा दी है । इससे पहले भी मेकर्स ने जॉन का एक और लुक रिलीज किया था जिसमें जॉन खाकी कुर्ता और पायजामा में और माथे पर लंबा तिलक लगाए नजर आए । बताया जा रहा है जॉन इस फ़िल्म में चार अलग-अलग लुक में नजर आएंगे । अब तक दो लुक सामने आ चुके है । 
मुंबई सागा से जॉन अब्राहम का नया लुक
शेयर किए गए नए पोस्टर में जॉन पूरे काले रंग के कपड़े पहने हुए एक खतरनाक गैंगस्टर के लुक में नजर आ रहे है । मुंबई के बैलार्ड पियर में शूट की गई इस तस्वीर से 80 के दशक की झलक मिलती है । इस फोटो को शेयर करते हुए फ़िल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने लिखा, 'आप केवल अपने स्टार की स्टाइल के साथ खेल सकते हैं । लेकिन जो चीज चरित्र को जीवंत करती है, वह अभिनेता का एटीट्यूड है । जिसकी हमारे अभिनेता जॉन के पास कोई कमी नहीं है ।'
You can only do so much with the styling of your star.
What brings the character alive is his ATTITUDE.
Which our man John has no shortage of. ??? pic.twitter.com/UZwpj4wC7i
— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) January 22, 2020
फ़िल्म की बात करें तो मुंबई सागा की कहानी 1980-90 के दशक में सेट है, जब बॉम्बे, मुंबई में बदल रहा था । फिल्म की कहानी 90 के दशक में मुंबई में फैले अंडरवर्ल्ड की कहानी पर आधारित है । इस फ़िल्म में जॉन के अपोजिट अभिनेत्री काजल अग्रवाल नजर आएंग़ी ।
यह भी पढ़ें : जॉन अब्राहम को अपनी फ़िल्म मुंबई सागा के डायरेक्टर संजय गुप्ता से गिफ़्ट में मिली 30 लाख की गाड़ी
संजय गुप्ता के डायरेक्शन में बन रही मुंबई सागा को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहीर प्रोड्यूस कर रहे हैं । इस फ़िल्म में जॉन के अलावा इमरान हाशमी, प्रतीक बब्बर, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और शरमन जोशी भी अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगे । यह फिल्म 19 जून, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















