
जब से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ की फ़िल्म जग्गा जासूस का ऐलान हुआ है तब से यह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है । कभी शूटिंग में होती देरी को लेकर तो कभी रिलीज में देरी को लेकर । अब जबकि फ़िल्म कि रिलीज डेट नजदीक आ गई है इसलिए कैटरीना इस फ़िल्म को प्रमोट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं । कल ही कैटरीना ने जग्गा जासूस के निर्माण से कैमरे के पीछे होने वाली मस्ती का वीडियो शेयर किया । अब ऐसा ही एक और वीडियो कैटरीना ने शेयर किया जिसमें वह रणबीर कपूर की डांसिंग की हंसी उड़ा रही है ।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ दोनों ही बेहतरीन डांस के लिए जाने जाते हैं । फ़िल्म के दौरान कैटरीना ने कई मर्तबा रणबीर की डांसिंग का मजाक उडाया । कैटरीना ने बताया कि रणबीर उर्फजग्गा के लिए कैसे उन्हें अपने डांस की रफ्तार को धीमा करना पड़ता था ताकि रणबीर उनकी चाल से चाल मिला सके ।
"उल्लू का पठ्ठा" की शूटिंग के दौरान, कैटरीना कहती हैं कि, "कभी-कभी आपको बलिदान करना पड़ता है ताकि अन्य व्यक्ति मजबूत हो सके जिससे उन्हें आत्मविश्वास वापस मिल जाता है, और फिर यह उस गीत को समान स्तर पर ले आता है ।"
इस वीडियो में आप आत्म विश्वासी कैटरीना को देख सकते है, जो ताकतवर लय के साथ गीत की धड़कन बन कर डांस कर रही है, जबकि रणबीर कपूर उनके साथ ताल से ताल मिलाने के लिए पसीना बहा रहे है ।
जब से फ़िल्म के निर्देशक अनुराग बसु ने ट्रेलर के जरिए जग्गा की दुनिया के बारें में बताया तब से दर्शकों को इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजर है । दर्शक जग्गा जासूस के रहस्य से जल्द से जल्द पर्दा उठाना चाहते हैं ।
यूटीवी डिज्नी द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म जग्गा जासूस को अनुराग बसु द्दारा निर्देशित किया गया है । रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म जग्गा जासूस 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















