
ट्यूबलाइट में सलमान खान की मासूमियत से भरी परफ़ोरमेंस फ़िल्म रिलीज होने से पहले ही चर्चा का विषय बन गई है । लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान को ट्यूबलाइट में ऐसा किरदार निभाने की प्रेरणा कहां से मिली ? उनके दोस्त महेश मांजरेकर के बेटे सत्या से, जिसने संयोग से मराठी फिल्म एफयू (फ्रेंड्स अनलिमिटेड) से अपने मराठी फ़िल्मी दुनिया की शुरूआत की थी ।
ऐसा लगता है कि सत्या, दिल का साफ़ लड़का है । और जब सलमान खान को ट्यूबलाइट में उनके किरदार के लिए अप्रोच किया गया तो उनके दिमाग में तुरंत सत्या का ध्यान आया । इस प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र के मुताबिक, "सलमान महेश और उनके परिवार के बेहद करीब है । और वह सत्या से बहुत प्यार करते हैं, क्योंकि उन्होंने सत्या में वो मासूमियत देखी है जो आज की पीढ़ी के बच्चों में बहुत ही मुश्किल से देखने को मिलती है । सलमान ने सत्या की फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक लॉंच किया था और सलमान की दोस्त लूलिया वंतूर ने सत्या की फ़िल्म में गाना भी गाया । सलमान ने सत्या से उनकी मासूमियत को जानने के लिए अपने घर बुलाया ताकि वो ट्यूबलाइट में अपने किरदार के लिए उनकी मासूमियत सीख सके । जब सलमान ने सत्या को अपने घर बुलाया तो सत्या को लगा कि फ़िल्म में उन्हें रोल दिलाने के लिए सलमान ने उन्हें बुलाया है । घर पहुंचने के बाद सलमान ने बहुत ही सभ्यता के साथ कहा कि वह सत्या के किरदार पर ट्यूबलाइट का किरदार चाहते हैं ।”
सलमान खान द्दारा सत्या मांजरेकर को ऑबजर्व करना, उनके बात करने, चलने का ढंग हर किसी को सलमान ने कई मर्तबा देखा और उसके बाद ट्यूबलाइट में उनका किरदार पैदा हुआ ।
















