बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने फ़िल्ममेकर मिलाप झवेरी के साथ अपनी आगामी फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 की तैयारी शुरू कर दी है । आज मिलाप झवेरी और जॉन अब्राहम ने सत्यमेव जयते 2 पर काम शुरू करने के लिए मुलाकात की ।

जॉन अब्राहम और मिलाप झवेरी जल्द ही शुरू करेंगे काम
मिलाप ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लिखा, ''"मेरे हल्क के साथ फिर से मुलाकात, मेरा हीरो, मेरा राम, मेरा जॉन अब्राहम, 3 महीने बाद मिले । सत्यमेव जयते2 पर काम शुरू ।"
बता दें कि बीते साल सत्यमेव जयते के अनाउंसमेंट के साथ फ़र्स्ट लुक शेयर किया गया था । जिसने फ़िल्म को लेकर प्रत्याशा बढ़ा दी थी । बताया जा रहा है कि इस फ़िल्म में जॉन का किरदार समाज में शांति लाने के लिए न्याय की लड़ाई लड़ता है ।
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज़), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एम्मे एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित सत्यमेव जयते 2 इसी साल गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर, 2020 को रिलीज़ होना तय था लेकिन कोरोना वायरस के कारण अब ये मुमकिन नहीं है ।
















