छ साल के लंबे अंतराल के बाद संजय गुप्ता एक बार फ़िर गैंगस्टर ड्रामा में लौट रहे है । और इस बार उन्होंने अपनी गैंगस्टर ड्रामा फ़िल्म के लिए चुना है बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम को और बॉलीवुड के सीरियल किसर कहे जाने वाले इमरान हाशमी को । सुनने में आया है कि ये फिल्म 1980 और 1990 के दशक पर आधारित होगी, इसी दौरान बॉम्बे से मुंबई बना था । फिल्म की पूरी स्टोरी इसी समय के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी, फिल्म में उस समय हुए इवेंटस को दिखाया जाएगा, जैसे मिल बंद हो जाना, बिजनेसमैन का मर्डर, अंडरवर्ल्ड इत्यादि । जहां जॉन अब्राहम के साथ संजय गुप्ता ने इससे पहले शूटआउट एट वडाला और जिंदा जैसी फिल्मों में काम किया है । वहीं इमरान हाशमी के साथ ये उनकी पहली फ़िल्म है ।

गैंगस्टर ड्रामा के लिए पहली बार साथ आए जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के साथ जॉन शूटआउट एट वडाला और जिंदा में काम कर चुके हैं । एक बार फ़िर जॉन के साथ काम करने और इमरान के साथ पहली बार काम करने को लेकर एक बयान में संजय गुप्ता ने कहा, "जॉन के साथ ये मेरी तीसरी फिल्म है और मैं इमरान के साथ पहली बार काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं । मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था । अब फिर मैं गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को लेकर लौट आया हूं और कह सकता हूं कि घर वापसी करना अच्छा है ।"
आपको बता दें कि जहां एक अभिनेता इस फ़िल्म में पुलिस अफ़सर का किरदार निभाएगा वहीं दूसरा अभिनेता गैंगस्टर के रूप में नजर आएगा । और ये पूरी फ़िल्म इन दोनों किरदारों की भाग-दौड़ के इर्द-गि्र्द घूमती हुई नजर आएगी । अब मेकर्स को इस फ़िल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश है । इस फ़िल्म की शूटिंग कुछ ही महीनों में शुरू हो जाएगी ।
यह भी पढ़ें : एक्शन पैक्ड भूमिका निभाने के बाद जॉन अब्राहम अब करेंगे पागलपंती, रिलीज डेट हुई बुक
संजय गुप्ता की इस गैंगस्टर ड्रामा को व्हाइट फेदर फिल्म्स और भूषण कुमार की टी सीरीज मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. अभी फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है । निर्माता अपनी इस फ़िल्म को साल 2020 में रिलीज करने का उद्देश्य रखते है ।
















