धनुष और कृति सेनन स्टारर तेरे इश्क़ में इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। एडवांस बुकिंग ट्रेंड्स को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म सरप्राइज कर सकती है और डबल-डिजिट ओपनिंग भी संभव है। अच्छी खबर यह है कि सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म तेरे इश्क़ में को सिर्फ़ एक कट के साथ पास कर दिया है ।

तेरे इश्क़ में को सेंसर बोर्ड ने दिया ग्रीन सिग्नल
एक सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “तेरे इश्क़ में में काफी एक्शन और इंटेंस रोमांस है, जैसा कि ट्रेलर में दिखता है। आमतौर पर CBFC ऐसे दृश्यों में डिलीशन की मांग करता है जैसे एक्शन सीन, कुछ तीखे डायलॉग या इंटीमेट मोमेंट्स। लेकिन इस फिल्म में उन्होंने कोई विज़ुअल कट नहीं मांगा। सिर्फ़ एक डायलॉग में बदलाव हुआ है।”
कट लिस्ट के मुताबिक, लगभग 27वें मिनट पर एक ‘अशोभनीय’ शब्द को बदलकर उचित शब्द किया गया है। इसके अलावा दो और बदलाव मांगे गए हिंदी में एंटी-स्मोकिंग स्टैटिक मैसेज डालना और शराब ब्रांड के लेबल को ब्लर करना।
इन बदलावों के बाद फिल्म को 24 नवंबर को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया। सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार फिल्म की रनटाइम 169.17 मिनट है यानी 2 घंटे 49 मिनट और 17 सेकंड। फिल्म 28 नवंबर को रिलीज़ होगी।
14 नवंबर को हुए तेरे इश्क़ में के ट्रेलर लॉन्च में धनुष, कृति सेनन, निर्देशक आनंद एल राय, प्रोड्यूसर भूषण कुमार, सह-निर्माता शिव चनाना, राइटर-प्रोड्यूसर हिमांशु शर्मा और सह-लेखक नीरज यादव मौजूद थे।
इस इवेंट में धनुष ने अपने जवाबों से फैन्स का दिल जीत लिया और गाकर भी सबको उत्साहित कर दिया। एक पत्रकार ने उनसे पूछा, “शंकर (उनके किरदार) की कौन-सी बात आपको उससे जोड़ती है?” इस पर धनुष ने हंसाते हुए जवाब दिया, “कुछ भी नहीं। सच में। मैं शंकर जैसा बिल्कुल नहीं हूं!”
एक अन्य मज़ेदार पल तब आया जब उनसे पूछा गया कि उनके लिए प्यार का क्या मतलब है। धनुष ने स्टाइलिश अंदाज़ में कहा, “मुझे लगता है प्यार एक ओवररेटेड इमोशन है ।”
















