पठान के बाद शाहरुख खान की जवान को लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है । वहीं शाहरुख खान भी जवान को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । 7 सितंबर को सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज़ हो रही जवान की एडवांस बुकिंग भी रिकॉर्ड ब्रेकिंग साबित हो रही है । अब रिलीज से ठीक एक दिन पहले ऐसा लग रहा है कि शाहरुख खान स्टारर जवान बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचने जा रही है ।

रिकॉर्ड ब्रेकिंग है जवान की एडवांस बुकिंग
जवान की एडवांस बुकिंग की तुलना यदि पिछली ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों से करें तो उसमें जवान पीछे नहीं है । बुधवार सुबह 10.15 बजे तक 391,000 टिकटें बेचने में कामयाब होने के बाद, जवान ने अब तक की पांचवीं सबसे अधिक एडवांस बुकिंग बिक्री देखी है । हैरानी की बात यह है कि यह फिल्म, जो अविश्वसनीय ट्रेंडिंग का आनंद ले रही है, पिछली रिलीज जैसे बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के ठीक पीछे आती है, जिसने 650,000 टिकट बेचे, इसके बाद पठान ने 556,000 टिकट बेचे, केजीएफ - चैप्टर 2, जिसने 515,000 टिकट बेचे और वॉर जो 410,000 टिकटें बेचने में सफल रही । दिलचस्प बात यह है कि ये एडवांस बुकिंग केवल फिल्म के पहले दिन के लिए ही नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में हैं ।
रिलीज के पहले दिन के लिए नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली टॉप-5 फ़िल्में-
बाहुबली 2 – द कंक्लूजन [हिंदी]: 650,000
पठान : 556,000
के.जी.एफ – चैप्टर 2 [हिंदी]: 515,000
वॉर : 410,000
जवान : 391,000 [बुधवार, सुबह 10.15 बजे तक]
जवान जोरदार शुरुआत के लिए तैयार है । ट्रेड मार्केट में उम्मीद जताई जा रही है की, फ़िल्म अपने ओपनिंग डे पर 70 करोड़ तक कलेक्शन कर सकती है । हालाँकि फ़िल्म के गाने तो दर्शकों का लुभा नहीं पाए लेकिन हो सकता है फ़िल्म का कंटेंट दर्शकों का दिल जीत ले और शाहरुख के खाते में एक और ब्लॉकबस्टर फ़िल्म आ जाए ।
















