Shah-Rukh-Khan-6

शाहरुख खान की अगली फिल्म 'रईस' गुजरात के एक गैंगस्टर, अब्दुल लतीफ की जिंदगी से प्रेरित है । और फ़िल्म में अपने किरदार में जान डालने के लिए शाहरुख खान अब्दुल लतीफ के बेटे मुश्ताकस्ताक अहमद अब्दुल लतीफ़ शेख से मिलने के लिए दो बार गुजरात गए । गौरतलब है कि रईस में शाहरुख अब्दुल लतीफ का किरदार अदा कर रहे हैं और इसलिए अब्दुल लतीफ के किरदार को करीब से जानने के लिए शाहरुख को उनके बेटे से मिलना पड़ा ।

सूत्रों के मुताबिक, 'जब रईस की शूटिंग शुरू हुई थी उस दौरान मुस्ताक की फ़िल्म की शूटिंग में सक्रिय भागीदारी रही । उन्होंने लगातार इस पर नजर रखी की फ़िल्म की शूटिंग सुचारू रूप से चल रही है और साथ अपना भी इन पुट दिया । शाहरुख दो बार मुस्ताक से मिलने गुजरात गए ।

इसके बाद यह सामने आया कि पूरा लतीफ़ परिवार सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के बेहद करीब था । सूत्र कहते हैं कि, जब शाहरुख खान मुस्ताक से मिले और ये जाना कि मुस्ताक लतीफ़ से उनकी मीटिंग को एक राजनीतिक मकसद दिया जा रहा है तब शाहरुख ने उस परिवार से एक दूरी बनाने का फ़ैसला किया । जब मुस्ताक ने शाहरुख को आमंत्रित किया तो शाहरुख ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी । शाहरुख की इस हरकत ने मुस्ताक को नाराज कर दिया और मुस्ताक, जिसे महसूस हुआ कि वह शाहरुख द्दारा अपमानित हुआ है, ने फ़िल्म रईस से एक दूरी बनाने का फ़ैसला किया ।

सुनने में आया है कि, मुस्ताक को फ़िल्म रिलीज करने की अनुमति देने के लिए एक बड़ी राशि (10 करोड़ रुपए होने की अफवाह) देने के लिए कहा ।

गौरतलब है कि रईस में शाहरुख खान गुजरात के एक गैंगस्टर, अब्दुल लतीफ का किरदार अदा कर रहे हैं जो गुजरात में 90 के दशक में अवैध शराब का व्यापार करता था, साथ ही उस पर 40 लोगों की हत्याओं का आरोप लगा था और बाद में गुजरात पुलिस द्दारा एनकाउंटर में मारा

गया ।