befik123

यद्यपि यशराज फ़िल्म्स ने बहुत ही विवेकपूर्ण ढंग से, किसिंग सीन की भरमार वाली अपनी हॉट फ़िल्म बेफ़िक्रे को फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन के लिए सेंसर बोर्ड के सामने एडवांस में, दो महीने पहले (9 दिसंबर) प्रस्तुत किया, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म प्रमाणीकरण के लिए अभी तक फ़िल्म को नहीं देखा है ।

इसका एक वाजिब कारण निकल कर सामने आता है कि, क्यों सेंसर बोर्ड ने अभी तक बेफ़िक्रे नहीं देखी है । सूत्रों के मुताबिक, सीबीएफसी फ़िल्म के निर्माताओं को रिलीज से पहले संशोधन समिति या प्राधिकरण के पास अपील करने का समय नहीं देना चाहती है ।

सूत्र के मुताबिक, 'हर कोई जानता है, बेफ़िक्रे में इतने सारे किसिंग सीन हैं जिन्हें सेंसर बोर्ड अपनी अंगुलियों पर गिन भी नहीं सकता । और दूसरी बात, ये कि सेंसर के दिशा-निर्देशों के अनुसार उन किसिंग सीन पर नजर रखना असंभव है । सीबीएफसी जानती है कि बेफ़िक्रे की टीम सेंसर बोर्ड के एक्शन के खिलाफ़ प्राधिकरण के पास अपील कर सकती है और सभी किसिंग सीन को पास करवा सकती है । इस शर्मनाक स्थिति, जहां सीबीएफसी के फैसले को ट्रिब्यूनल द्वारा उलटा दिया जाए, से बचने के लिए सीबीएफसी आदित्य चोपड़ा के साथ बैठकर बेफ़िक्रे में जो किसिंग सीन की भरमार है उनका कुछ उचित उपाय निकाले ताकी सभी तरह के विवाद, झगड़े और विरोध से बचा जा सके ।'

सीबीएफसी से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि, जानबूझकर बेफ़िक्रे के सर्टिफ़िकेशन को अटकाने का प्रयास नहीं किया गया । 'यद्यपि यश राज ने एडवांस में ही बेफ़िक्रे को सेंसर बोर्ड के सामने प्रस्तुत कर दिया था लेकिन हमें फ़िल्म को देखने का समय नहीं मिला । क्योंकि दीवाली और दीवाली के बाद रिलीज होने वाली फ़िल्मों की लंबी फ़ेहरिस्त है । जैसे ही बेफ़िक्रे को देखेंगे, वैसे ही उसे सर्टिफ़िकेशन दे दिया जाएगा । उम्मीद है कि कोई समस्या नहीं होगी ।'