Image-1-1

कई अभिनेत्रियों के नाम सुझाने के बाद फ़ाइनली पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान को शाहरुख खान की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म रईस के लिए साइन किया गया । जिसने सभी को चौंका दिया । यह फ़िल्म शुरूआत से ही कई तरह के विवाद में फ़ंसी रही है और अब जबकि यह रिलीज होने से केवल कुछ ही दिन दूर है, एक और विवाद में फ़ंस गई है । जाहिरतौर पर फ़िल्म के मेकर्स ने, करण जौहर की फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल की परेशानियों से सबक लेकर, फ़िल्म में से माहिरा खान के रोल में कटौती करने का फ़ैसला किया है ।

जम्मू-कश्मीर के उरी हमले के बाद, बॉलीवुड और पूरा फ़िल्म जगत ने एक साथ ये समझौता किया कि वह भारतीय फ़िल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों का बहिष्कार करेंगे । जब ये फ़ैसला किया गया तब पहले ही कई सारी फ़िल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों को ले लिया गया था, लेकिन उन्हें अपवाद बता दिया गया । उन्हीं फ़िल्मों से एक थी रईस । इस फ़िल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान मुख्य अभिनेत्री का किरदार अदा कर रही हैं और शाहरुख का लव इंटरेस्ट बनी हैं । हालांकि अब हमने सुना है कि फ़िल्म के मेकर्स जनता की भावनाओं को आहत पहुंचाने से डर रहे हैं इसलिए उन्होंने माहिरा खान के रोल में कटौती करने का फ़ैसला किया है ।

यह भी कहा जा रहा है कि, माहिरा खान के साथ शाहरुख के कुछ रोमांटिक गाने थे जो कि अब शूट नहीं किए जाएंगे और जो एक गाना शूट कर लिया गया था उसे भी डिब्बाबंद् कर दिया जाएगा । यहां तक की माहिरा का रोमांटिक सीन भी काट दिया गया है । यदि खबरों की मानें तो, मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए माहिरा के कुछ सीन को विदेश में फ़िल्माया जाएगा लेकिन अब ऐसा लगता है कि अब ये नहीं होगा। कथिततौर पर माहिरा का रईस में उतनी ही देर का रोल है जितना साल 1975 में आई अमिताभ बच्चन की फ़िल्म दीवार में परवीन बॉबी का था ।

निर्देशक राहुल ढोलकिया की आगामी फ़िल्म रईस,में शाहरुख खान काफ़ी समय बाद ग्रे केरेक्टर में दिखाई देंगे । गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी इस फ़िल्म में शाहरुख खान अवैध शराब का धंधा करने वाले का किरदार निभाएंगे जबकि नवाजुद्दीन एक पुलिसवाले एसीपी गुलाम पटेल का किरदार निभाएंगे ।