AB-Prabhu

अपनी पिछली मल्टीस्टारर कॉमेडी फ़िल्म हाउसफ़ुल 3 के बाद अभिषेक बच्चन, अपना ध्यान फ़िल्मों के अलावा कहीं ओर लगा रहे थे । दरअसल अभिषेक की रूचि खेलों की तरफ़ ज्यादा है और उनकी कबड्डी और फ़ुटबॉल की एक-एक टीम भी है और तब से उसे ही वह प्रमोट करने में जुटे हुए थे । खेलों में रुचि लगाने का ये मतलब नहीं है कि उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया है, जी हां, जल्द ही अभिषेक बच्चन कॉरियोग्राफ़र प्रभुदेवा की आगामी फ़िल्म लेफ़्टी में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे ।

प्रभुदेवा, जिसने सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे बड़े-बड़े स्टार को निर्देशित किया है, अपनी आगामी फ़िल्म ‘लेफ़्टी’ की तैयारी कर रहे हैं । इस फ़िल्म में अभिषेक मुख्य भूमिका निभाएंगे । इस फ़िल्म में अभिषेक एक पावरफ़ुल हीरो के रूप में दिखेंगे । हमने सुना है कि फ़िल्म में उनकी भूमिका एक रक्षक, जो शहर के बचाव के लिए आता है जब वह गिरना शुरू होता है । कोंणा वेंकट, जिसने रेडी की कहानी लिखी थी, प्रभुदेवा की लेफ़्टी की कहानी लिखेंगे । उन्होंने बताया कि, अभिषेक, जो इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर भी हैं, ने तीन साल पहले ही हमें साइन कर लिया था इस फ़िल्म के लिए को कि एक साईंस फ़िक्शन फ़िल्म कही जा रही थी । जब कोणा ने उन्हें इस फ़िल्म की कहानी को पढ़कर सुनाया तो वह इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट से बहुत प्रभावित हुए और इस फ़िल्म को हरी झंडी दे दी ।

कोणा ने फ़िल्म की कहनी के बारें में विस्तार से बात करते हुए बताया कि यह एक विलक्षण आदमी की कहानी हो, जो लेफ़्ट हेंडर है, जैसा कि अभिषेक असल जिंदगी में भी लेफ़्ट हेंडर है, और कहा कि यह एक तरह से गजनी की तर्ज पर है । कोणा ने बताया की प्रभुदेवा इसी साल इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं । अभी तक, बाकी की बातें फ़ाइनल की जा रही हैं । इस फ़िल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी जो कि एबी कॉर्प प्रोडक्शन के तहत बनाई जाएगी ।