650432208

पिछले कुछ वर्षों में, शाहरुख खान ने दुनियाभर में अपने प्रशंसक बना लिए हैं और उन्हीं प्रशंसकों में से एक हैं हॉलीवुड फ़िल्ममेकर पॉल फीग । फ़िल्ममेकर पॉल फीग, जो अपनी आगामी फ़िल्म घोस्टबस्टर्स के प्रमोशनल टूर पर निकले हैं, ने शाहरुख खान के साथ काम करने की तगड़ी इच्छा जताई है ।

हाल ही में एक इंटरव्यू में पॉल फ़ीग ने बताया कि उनकी पत्नी लॉरी बॉलीवुड की सबसे बड़ी प्रशंसक थी और वह शाहरुख खान की लगभग सभी फ़िल्में देख चुकी हैं ।  वह आगे कहते हैं कि  यदि उन्हें शाहरुख के साथ काम करने का एक भी अवसर मिला तो उनकी  पत्नी बहुत खुश हो जाएंगी । गौरतलब है कि शाहरुख ने अपने घर एप्पल के सीईओ टिम कुक के लिए स्पेशल डिनर आयोजित किया था । जब पॉल की पत्नी ने ये फ़ोटो देखे तो उन्होंने ट्विट किया, मुझे उम्मीद है किसी दिन पॉल फ़ीग का भी मन्नत में शाहरुख खान द्दारा स्वागत किया जा सकता है ।

शाहरुख खान अपनी फ़िल्म रईस की तैयारियों में जुटे हुए हैं यह फ़िल्म 26 जनवरी 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी इसके अलावा शाहरुख गौरी शिंदे की आगामी फ़िल्म डियर  जिंदगी में भी पहली बार आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे ।