729069493

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी  सिन्हा की पेंटिंग -होल अगेन, ऑनलाइन नीलाम होने जा रही है ।  2 अगस्त 2016 यानी मंगलवार से एक  ई-कॉमर्स कंपनी ईबे पर सोनाक्षी द्वारा बनाई गई पेंटिंग की बोली लगना शुरू हुआ है और यह नीलामी एक सप्ताह तक चलेगी और सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को सोनाक्षी खुद यह पेंटिंग सौंपेंगी ।  इस नीलामी से इकट्ठा रकम को ओगान कैंसर फाउंडेशन को दिया जाएगा, जो कि महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक फ़ैलाने की दिशा में काम करती है ।

सोनाक्षी सिन्हा के प्रशंसक और बॉलीवुड लवर्स इस नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं और इस पेंटिंग को जीतने का अवसर उठा सकते है साथ ही एक नेक काम का हिस्सा भी बन सकते हैं ।  नीलामी पर टिप्पणी करते हुए संचार और सीएसआर प्रमुख गिरिश हुरिया ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह चैरिटी के लिए फंड जुटाने की इस मुहिम में शामिल हो रहे हैं और सोनाक्षी सिन्हा की पेंटिंग की नीलामी पाकर बहुत कृतज्ञन हैं ।  सोनाक्षी की फैन फालोइंग को देखते हुए हमें उम्मीद है कि यह नीलामी पूरी तरह सफल होगी और न केवल ओगान कैंसर फाउंडेशन के लिए ढेर सारा धन जुटाएंगे बल्कि स्तन कैंसर जैसे प्रासंगिक मुद्दों पर जागरुकता भी फ़ैलाएंगे ।