सलमान खान की फ़िल्म सनम बेवफा को डायरेक्ट करने वाले फ़िल्ममेकर सावन कुमार टाक का निधन हो गया है । डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर सावन कुमार टाक पिछले कई दिनों से हार्ट और किडनी की बीमारी से पीड़ित थे इसलिए मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था । गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया, जहां शाम हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया । 86 वर्षीय सावन कुमार का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा ।

सावन कुमार टाक का निधन
बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक और मल्टिपल ऑर्गन फेल होने की वजह से सावन कुमार टाक का निधन हुआ है । सावन कुमार टाक ने अब तक 19 से ज्यादा फिल्मों को प्रोड्यूस किया है । उन्होंने सनम बेवफा, दिल परदेशी हो गया, सौतन, साजन बिना सुहागन जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है साथ ही उन्होंने इन्हें लिखा भी है । जिंदगी प्यार का गीत है.... गाने की लिरिक्स सावन कुमार ने ही लिखा है ।
अपनी फ़िल्म सनम बेवफ़ा के डायरेक्टर सावन कुमार के निधन पर सलमान खान ने शोक जताया है । सलमान ने उन्हें श्रद्धांजलि दे्ते हुए लिखा, “आपकी आत्मा को शांति मिले प्रिय सावन जी । हमेशा आपको प्यार किया और आपकी इज्जत की ।”
May u rest in peace my dear Sawaan ji. Have always loved n respected u. pic.twitter.com/SH3BhYxco8
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 25, 2022
















